चरस व स्मैक बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार : 1.876 किलोग्राम चरस तथा 16 ग्राम स्मैक बरामद
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jun 12, 2026
रुपईडीहा, बहराइच। पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस तथा 16 ग्राम स्मैक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। रूपईडीहा थाना प्रभारी रमेश सिंह रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 11 जून की रात करीब 9ः48 बजे कस्बा रुपईडीहा स्थित सीमांत डिग्री कॉलेज के पास से दो युवकों सादिक पुत्र सलीम तथा सद्दाम पुत्र समीम निवासी मुस्लिम बाग, थाना रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.876 किलोग्राम चरस बरामद हुई। इस संबंध में थाना रुपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त उसी रात करीब 10ः45 बजे नेपालगंज रोड रेलवे स्टेशन के पास से मेहंदी हसन पुत्र अब्दुल हक निवासी चकिया रोड रुपईडीहा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 16 ग्राम स्मैक बरामद हुई। थाना रुपईडीहा पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन