: रोजगार मेले में 154 अभ्यर्थियों को मिले नियुक्ति पत्र
Admin
Tue, Feb 6, 2024
बहराइच। राजकीय आईटीआई, उ.प्र. कौशल विकास मिशन एवं जिला सेवायोजन कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान मे पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय सभागार में ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की कुल 12 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी 206 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार करते हुए 154 बेरोजगार अभ्यथिर्या का चयन किया गया। रोजगार मेले का शुभारम्भ करते हुए सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के प्रतिनिधि सुनील सिंह ने अभ्यर्थियों का आहवान किया कि ऐसे अवसरों का भरपूर उठाकर अपने लिए रोजगार के अधिक से अधिक अवसर पैदा करें। श्री सिंह ने अभ्यर्थियों को यह भी सुझाव दिया कि स्थानीय राजकीय आईटीआई बहराइच के प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा ने सेवायोजन पोर्टल पर स्किल वर्कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर कायदेशक राजकीय आईटीआई रामतेज, एम.आई.एस. प्रबन्धक रवि शंकर पाठक, पीयूष तिवारी, एम.बी. उत्तम, प्रवीण कुमार, सौरभ शुक्ला, उपेंद्र कुमार, जियाउल हसन, अबूबक्र, नदीम अहमद सहित अन्य कार्मिक, अभ्यर्थी व आमजन मौजूद रहे। रोजगार मेले के अन्त में सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह एवं प्रधानाचार्य सुनील कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। वही पं. दीन दयाल उपाध्याय कौशल्य ग्रामीण योजनान्तर्गत खण्ड विकास अधिकारी विशेश्वरगंज के कार्यालय सभागार में आयोजित ब्लाक स्तरीय रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली 08 कम्पनियों द्वारा 245 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लेकर 163 बेरोजगार अभ्यथिर्यो का चयन किया गया। रोजगार मेले का संचालन खजांची लाल यादव ने किया। इस अवसर पर मेला प्रभारी राहुल बाजपेयी, धर्मेन्द्र कुमार, धर्मेन्द्र गोड, अर्पित मौर्य, भानु प्रताप व निरंजन लाल सहित अन्य कार्मिक, अभ्यर्थी व आमजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन