ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

लेखपाल को रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथों दबोचा : जमीन पैमाइश के नाम पर मांगे थे 15 हजार

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Aug 8, 2025

बहराइच। एंटी करप्शन गोण्डा की टीम ने शुक्रवार को नानपारा तहसील के एक लेखपाल को जमीन पैमाइश और कब्जा दिलाने के नाम पर 15 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामला मोहरबा गांव के निवासी देशराज की शिकायत से शुरू हुआ। उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन गोण्डा के निरीक्षक धनंजय सिंह के पास शिकायत दर्ज करायी थी। शिकायत में बताया गया कि तहसील के लेखपाल सरवर ने जमीन की पैमाइश के लिए 15 हजार रूपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार को नानपारा पहुंचकर जाल बिछाया। शुक्रवार दोपहर लगभग दो बजे नानपारा तहसील परिसर में टीम ने लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। आरोपी के पास से रिश्वत के रूपये भी बरामद किया। निरीक्षक धनंजय सिंह ने बताया कि लेखपाल को देहात कोतवाली लाया गया है। जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज कर पूछतांछ की जा रही है। तहसील परिसर में लेखपाल की गिरफ्तारी से पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस संबंध में उप जिलाधिकारी नानपारा लालधर यादव ने पुष्टि की है कि एंटी करप्शन टीम द्वारा तहसील परिसर में एक लेखपाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें