पीएम के मन की बात को स्थानीय जनमानस की उपस्थिति में सुना गया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 124वें एपिसोड का सीधा प्रसारण
Kunwar Diwakar Singh
Sun, Jul 27, 2025
बहराइच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 124वें एपिसोड का सीधा प्रसारण के.पी.एस.इंटर कालेज हरिहरपुर के बूथ संख्या 401 पर आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश में उपाध्यक्ष मन की बात के प्रदेश प्रभारी विजय बहादुर पाठक एवं जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में स्थानीय जनमानस की उपस्थिति में सुना गया। प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए भारी जनमानस की उपस्थिति ही देश के प्रधान सेवक के प्रति आम जनमानस का उनके प्रति भाव देखने को मिल रहा था। महिलाओं की उपस्थिति यह दर्शा रही थी कि मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए जो सार्थक प्रयास करके उसे साकार रूप दिया देश के महिलाओं में उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। मन की बात के लाइव प्रसारण में सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, पयागपुर विधायक सुभाष त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख अजीत प्रताप सिंह, कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष डा. जितेंद्र त्रिपाठी, मन के बात के जिला सहयोजक व जिला महामंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, नन्हेंलाल लोधी, जिला उपाध्यक्ष रण विजय सिंह, राहुल राय, उमाशंकर तिवारी, सुषमा चौधरी, जिला मंत्री सुनील श्रीवास्तव, डा. डिंपल जैन, हेमा निगम, युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी देवेंद्र कुमार मिश्रा, युवा मोर्चा संयोजक अरुणेन्द्र सिंह अंकित, महिला मोर्चा जिला संयोजक रंजीता श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष दीप माला चौहान, अमित शर्मा, नितिन रुपानी, सतीश सिंह, शिवांकर शुक्ला, कर्मवीर सिंह, मनदीप सिंह वलिया, प्रभात शुक्ला, हर नारायण सिंह, स्कंद प्रताप सिंह सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओ व स्थानीय ग्रामीण ने देश के प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना।
विज्ञापन
विज्ञापन