ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: चिकित्सा शिविर में 124 मरीजों का किया गया निःशुल्क इलाज

एसएसबी द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन
रूपईडीहा, बहराइच। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के चौकी संथलिया कार्य क्षेत्र में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। एसएसबी के चिकित्सक राकेश कुमार रंजन द्वितीय कमान अधिकारी के नेतृत्व में शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे सहायक के तौर पर सहायक उप निरीक्षक फार्मासिस्ट मनोज कजरा एवं आरक्षी सामान्य सुनील कुमार तथा सीमा चौकी संथलिया के जवान कार्मिक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान ग्राम संथलिया मौलानापुरवा गुलेरिया एवं जानकी आदि गांवों के ग्रामीणों का चिकित्सीय परीक्षण कर निःशुल्क दवाईया दी गई। दवाईयों का वितरण एसएसबी के कार्मिक मनोज कजरा एवं सुनील कुमार द्वारा किया गया और खुराक की मात्रा के बारे भी बताया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों की काफी भीड़ बनी रही। उपस्थित ग्रामीणों में 61 पुरुषों, 48 महिलाओं एवं 15 बच्चों कुल 124 लोगों का निःशुल्क इलाज किया गया। 42वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कार्यवाहक कमांडेंट राज रंजन ने बताया कि एसएसबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के साथ-साथ सीमा क्षेत्र की जनता जो आर्थिक, सामाजिक तौर पर कमजोर हैं उनको मुख्य धारा में लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। समय-समय पर नागरिक कल्याण कार्यक्रम, मानव चिकित्सा, पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन तथा विभिन्न प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगो को जागरूक करना और सुविधाओ को जन मानस तक पहुचने का अथक प्रयास कर रही है। भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किये जायेंगे जिसमे आम जनमानस अधिक से अधिक लाभान्वित हो सके और साथ ही सीमांत क्षेत्र की जनता से ऐसे कार्यक्रमों में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की गयी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें