ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

: क्रांतिकारी राजगुरु की 116वीं जयंती मनाई गई

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने महान क्रांतिकारी राजगुरु की 116वीं जयंती मनाई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने उनके अदम्य साहस और निर्भीक देश भक्ति की भूरि भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संगठन संरक्षक अनिल त्रिपाठी ने कहा कि राजगुरु का जन्म 1908 में हुआ था। उनका पूरा नाम शिवराम हरि राजगुरु था। वें छोटी उम्र से ही देश भक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गये थे। संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि एक मराठी ब्राह्मण के घर जन्मे राजगुरु शुरू से ही क्रांतिकारी गतिविधियों में लिप्त थे। वो आगे चलकर सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के सदस्य बने। 23 मार्च 1931 को युवा स्वतंत्रता सेनानी भगतसिंह, शिवराम हरि राजगुरु और सुखदेव थापर को फांसी पर लटकाया गया। भानु प्रताप द्विवेदी वरिष्ठ सेनानी उत्तराधिकारी ने कहा कि इतनी कम उम्र में देश की आजादी के लिए फांसी पर लटकना भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की एक महत्वपूर्ण घटना थी। अन्त में सेनानी उत्तराधिकारियों ने क्रांतिकारी राजगुरु की उनके देश के लिए किये गये समर्पण का यशोगान करते हुए कार्यक्रम समाप्त किया गया। कार्यक्रम में अभयराज श्रीवास्तव, अरूण कुमार वर्मा, कामरान सिद्दीकी, बाबूलाल वर्मा, मुकेश श्रीवास्तव, पवन सिंह सहित तमाम देश भक्त मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें