ब्रेकिंग

डंपर चालक गंभीर रूप से घायल तेल टैंकर का चालक मौके से फरार

वृद्धजनों के साथ समय व्यतीत कर उनका उत्साहवर्धन किया

पालिका परिषद की बैठक में विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

नवप्रवेशित 05 बच्चों का स्वयं कराया नामांकन, बच्चों के साथ ग्रहण किया भोजन

आरोपी गिरफ्तार, प्रयुक्त कार को भी पुलिस ने कब्जे में लिया

Ad

: मतदाता जागरूकता के लिए आयोजित होगी 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़

रन फॉर वोट से जन-जन तक पहुंचेगा मतदान करने का सन्देश
डीएम की अभिनव पहल, जनपद के लिए साबित होगा मील का पत्थर
मशाल धारक प्रत्येक धावक लगाएगा 01 कि.मी. की दौड़
जनपद के लिए 04 मई होगा एतिहासिक दिन
बहराइच। लोकसभा चुनाव के मतदान में शत-प्रतिशत मतदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित कराये जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर भारत नेपाल सीमा परिक्षेत्र में 04 मई को 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़ का आयोजन किया जायेगा। यह रिले मैराथन मशाल दौड़ सीमावर्ती विकास खण्डों मिहींपुरवा, बलहा तथा नवाबगंज के भिन्न-भिन्न स्थानों से प्रारम्भ होकर सआदत इण्टर कालेज नानपारा में जनसभा के रूप में परिवर्तित हो जाएगी। जहां पर प्रतिभागियों को मतदाता शपथ दिलाये जाने के साथ-साथ प्रमाण-पत्र एवं शील्ड का वितरण भी किया जाएगा। जिलाधिकारी मोनिका रानी द्वारा जारी आदेश के अनुसार 110 कि.मी. वृहद रिले मशाल मैराथन दौड़ की कैप्टन प्रभारी अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी रम्या आर होंगी।

रिपोटः-
कुंवर दिवाकर सिंह
बहराइच।
दिनांकः-02 मई 2024
मो.9792114006, 941559324

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें