ब्रेकिंग

मृतका महिला आरक्षी महराजगंज जनपद की निवासिनी थी

बंदी की रिहाई करा कर उसके घर सकुशल भिजवाया गया

उत्कृष्ट व्यापारियों का हुआ सम्मान

सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीद के अद्भुत बलिदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की

गोवध निवारण अधिनियम के तहत हुई कार्रवाई

Ad

चोरी की योजना बना रहे दो चोर गिरफ्तार : चोरी के 09 अदद बैट्रा बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Wed, Sep 10, 2025

बहराइच। थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो चोरों को भिनगा रोड आवास विकास मोड से गिरफ्तार किया। जिनके पास से चोरी के नौ अदद बैट्रा बरामद किया गया। थाना दरगाह शरीफ प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मुअसं. 231/2025 धारा 313/317(2)/238 बीएनएस थाना दरगाह शरीफ से संबन्धित अभियुक्त शेर अली पुत्र जलील अहमद निवासी बक्शीपुरा निकट धर्मपाल भट्ठा व राजकुमार पुत्र स्व.रामचन्दर निवासी बक्शीपुरा निकट धर्मपाल भट्ठा थाना दरगाह शरीफ द्वारा चोरी करने की योजना बना रहे थे। जिन्हे दबिश देकर भिनगा रोड आवास विकास मोड से गिरफ्तार किया गया। जिनसे पूछताछ कर 09 अदद बैट्रा बरामद किया गया। जिसकी कीमत करीब 1,80,000 रुपये आंकी गई है। पकड़े गए चोरों के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह, उप निरीक्षक उमेश चन्द्र, उप निरीक्षक महेश चन्द्र उपाध्याय, हे.का.सुधाकर शर्मा, हे.का.जाबिर खां, हे.का.संतोष कुमार, का.नवीन पाण्डेय, का.लवरोज शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें