ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

चोरी की सात बाइकें बरामद, तीन गिरफ्तार : 08 मोटरसाइकिल की चेचिस सहित कलपुर्जे बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 29, 2025

बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस ने चोरी की सात बाइकें, आठ चेचिस व कलपुर्जो सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा हनुमान मंदिर निकट झिंगहा घाट पर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि 02 व्यक्ति 02 मोटरसाइकिल से तिकोनी बाग की तरफ से झिंगहा घाट की तरफ आ रहे हैं। पुलिस टीम द्वारा की जा रही सघन चेकिंग के दौरान दोनों व्यक्तियों से नाम-पता पूछते हुए वाहन के कागजात मांगे गये तो दोनों ने अपना नाम सरवन कुमार मौर्या पुत्र साधू शरण मौर्या निवासी चन्दनापुर सिकड़िया कोतवाली देहात, व जीवन लाल यादव पुत्र सहजराम यादव निवासी माधोपुर बैकुण्ठा थाना हरदी बताया। दोनों मोटरसाइकिल से सम्बन्धित कोई भी कागजात नहीं दिखा सके। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों द्वारा बताया गया कि यह दोनों मोटरसाइकिल चोरी की हैं। जिन्हें भिन्न-भिन्न स्थानों से चुराया है। चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को अपने 01 अन्य साथी ननकऊ पुत्र होली जायसवाल निवासी कल्याणपुरवा बैकुण्ठा थाना हरदी की कबाड़ की दुकान पर छिपाने जा रहे थे। जिस पर पुलिस द्वारा दोनों से और अधिक गम्भीरता व कड़ाई से पूछताछ की गयी तो दोनों चोरों द्वारा भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी की गयी मोटरसाइकिलों को चोरी करने की बात स्वीकार की गयी। जिन्हें ननकऊ की भगवानपुर चौराहे स्थित कबाड़ की दुकान में छिपाकर रखने की बात बतायी गयी। इस प्रकार पुलिस टीम द्वारा दोनों अभियुक्तों के बताए स्थान पर पहुँचकर अभियुक्तों की निशानदेही पर मौके पर कबाड़ की दुकान में छिपाकर रखी गयी 05 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया। दुकान की सघन तलाशी लेने पर 08 अन्य मोटरसाइकिल की चेचिस मय चेसिस नम्बर व उनके भिन्न-भिन्न कलपुर्जे बरामद किये गये। मौके से तीसरे अभियुक्त ननकऊ पुत्र होली जायसवाल निवासी कल्याणपुरवा बैकुण्ठा थाना हरदी को गिरफ्तार किया गया। जिसके संबंध में स्थानीय पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर न्यायालय रवाना किया। पकड़े गए अभियुक्त जीवन लाल यादव का लम्बा आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तारी टीम में कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, उ.नि.रवि यादव, उ.नि.देवेन्द्र प्रताप सिंह, उ.नि.अजेश कुमार, उ.नि.संदीप गौड़, कां. पंकज गुप्ता, कां. संदीप पाल, कां. अजीत वर्मा, कां. जतिन व कां.सुग्रीव वर्मा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें