ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: गुण्डा एक्ट के तहत 06 अपराधी हुए जिला बदर

बहराइच। जनपद में विधि व्यवस्था एवं लोक परिशान्ति सहित लोक व्यवस्था व जनसुरक्षा कायम रखने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट मोनिका रानी द्वारा 06 अपराधियों के विरूद्ध धारा 3(1) गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए 06 माह के लिए जनपद से जिला बदर कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश के अनुसार थाना फखरपुर अन्तर्गत ग्राम परशुरामपुर नि. अखलद बेग पुत्र असलम बेग, थाना मोतीपुर के ग्राम टाड़पुरवा दा. राजापुर कतर्निया नि. गुड्डू पुत्र राम कृपाल, थाना रिसिया के ग्राम इटिहा दा. चफरिया नि. कृपाराम पुत्र चिरईलाल व निवास उर्फ राम निवास पुत्र चिरईलाल, थाना रामगांव के ग्राम निबुआरी दा. झिंगहा नि. करताराम पुत्र सीताराम व थाना कैसरगंज के ग्राम छोटीपुरवा दा. कड़सर बिटौरा नि. मनोज कुमार पुत्र अवधराम को 06 माह के जिला बदर कर दिया गया है।

न्यायालय आदेश के बावजूद भी पुलिस नहीं कर रही पुर्न विवेचना
विवेचकों पर पीड़ित पिता ने लगाया पक्षपात का आरोप
रिसिया के एक गांव की नाबालिग बालिका को मुम्बई भगा ले गया था युवक
बहराइच। नाबालिग बालिका को शादी का झासा देकर एक युवक मुम्बई भगा ले गया। बालिका को अपने साथ धोखाधड़ी का एहसास होने पर परिजनों से बताया गया। जिस पर बालिका के पिता ने पांच लोगों के विरूद्ध बालिका को भगाने व भगाने में सहयोग करने को लेकर तहरीर दी। तहरीर पर पुलिस ने मुअसं. 363/23 धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कर बालिका को मुम्बई से बरामद कर लिया गया। बालिका का विवेचक द्वारा 161 व 164 का बयान कराया गया। बालिका ने अपने बयान में सम्पूर्ण घटित घटना का बयान किया। बावजूद इसके विवेचकों द्वारा मुकदमें में फाइनल रिपोट लगाकर अदालत को प्रेषित कर दी गई। जिस पर पीड़ित पिता द्वारा न्यायालय पर विवेचना को प्रोटेस्ट किया। जिस पर न्यायालय द्वारा पुनः विवेचना का आदेश दिया गया। न्यायालय के आदेश के बावजूद विवेचक न तो आरोपियों की गिरफ्तारी कर रहे है और न ही अन्य कोई कार्रवाई कर रहे है। जिस पर पीड़ित पिता द्वारा एसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। मामला थाना रिसिया के एक गांव का है। जहां की एक नाबालिग बालिका को मुबारक अली उर्फ गुल्ले पुत्र नसीब अली निवासी निबिया हुसैनपुर कुछ लोगों की मदद से बालिका को बहला फुसलाकर मुम्बई भगा ले गया था। पीड़ित पिता का आरोप है कि विवेचकों द्वारा निष्पक्ष विवेचना नहीं की गई और अब न्यायालय के आदेश के बावजूद भी विवेचकों द्वारा न तो आरोपियों की गिरफ्तारी की जा रही है और न ही मुकदमें में कोई कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते आरोपी परिजनों को खुलेआम जानमाल की धमकी दे रहे है तथा अंजाम भुगतने की बात कह रहे है। पीड़ित पिता द्वारा एसपी से कार्रवाई की मांग की गई है।

ग्रामीणों की पिटाई से चोर की मौत
बहराइच। गांव में घुसे एक ग्राम चोर को ग्रामीणों ने घेर कर पीट-पीट कर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में पुलिस उसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रिसिया थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत हुसैनपुर गांव निवासी संजय कुमार वर्मा के मामा बाबूराम वर्मा के घर में कोई नहीं था। इस पर तीन चोर रविवार रात को गांव पहुंच गए। सभी घर से समान लेकर जाने लगे। इसी दौरान गांव के लोगों को भनक लग गई। सभी एकत्रित हुए। सभी ने चोरों को पीटना शुरू कर दिया। इसी दौरान दो चोर मौके से फरार हो गए। जबकि एक चोरों को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पीटा। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। सभी ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस घायल चोर को जिला अस्पताल लेकर आई, लेकिन मौत हो गई। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि चोर की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के भवनियापुर गांव निवासी जगदीश चौहान उर्फ लंबू पुत्र छोटे के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ट्रक चालक को रोक कर मारपीट, नगदी लूटने का आरोप
बहराइच। सरिया लेकर उन्नाव जा रहे ट्रक चालक के साथ बाईपास पर रोक कर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की। चालक का कहना है कि पिटाई करने के बाद लोग नगदी भी लेकर भाग गए। रविवार रात को रिसिया के पारस गोल्ड फैक्ट्री से एक ट्रक सरिया लादा गया। इसके बाद कोतवाली देहात के बंजारी मोड़ मंडली गांव निवासी चालक मुजीबुल हक 52 पुत्र ऐनुलहक सरिया लेकर आसम रोड से होते हुए लखनऊ के लिए रवाना हुआ। लखनऊ बाईपास मार्ग पर ट्रक भरी सरिया लेकर चालक पहुंचा। तभी दो बाइक से पांच से छह की संख्या में अज्ञात बदमाश आ गए। सभी ने ट्रक के सामने बाइक लगाते हुए ट्रक रुकवाई। इसके बाद चालक को ट्रक से नीचे उतरवाया। फिर उसकी पिटाई शुरू कर दी। अस्पताल में भर्ती चालक ने बताया कि एक बदमाश ने उसकी जेब से 9 से 10 हजार की नकदी निकाल ली। सूचना पाकर परिवार के लोग भी जिला अस्पताल पहुंचे। कोतवाली देहात और रामगांव थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में मिला युवक का शव
बहराइच। मवेशी हाकने के विवाद में युवक के साथ मारपीट की गई। इसके बाद उसका शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब में पड़ा पाया गया। परिवार के लोगों ने हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गौरतलब हो कि हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम माधवपुरवा निवासी गिरधारी पुत्र मूलचंद्र 46 वर्ष मरौचा बाजार में स्थित बियर की दुकान पर मुनीम था। शनिवार रात को वह दुकान बंद कर घर पहुंचा। खेत में मवेशी होने की सूचना पर रात बजे वह खेत गया। उसने मवेशी हांक दिया। मवेशी पड़ोसी सत्तार राईनी के खेत में चली गई। इस पर सत्तार समेत अन्य लोगों ने मुनीम से मारपीट की। इसके बाद सभी अपने घर चले गए। वहीं सोमवार सुबह उसका का शव गांव के तालाब में पड़ा मिला। इससे हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। इस पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष आर.एस.वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मौत संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

हत्या का मुकदमा दर्ज करने को लेकर परिजनों ने नहीं किया अंतिम संस्कार
संदिग्ध अवस्था में तालाब में मिला था युवक का शव
बहराइच। दुर्गा पूजा समारोह देखने गए युवक के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। उसके बाद उसका शव तालाब में पड़ा पाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर परिवारजनों ने शव का अंतिम संस्कार नहीं किया। वही पुलिस युवक की पानी में डूबकर साधारण मौत बता रही है। जबकि परिवार के लोग हत्या की बात कह रहे हैं। दरगाह थाना क्षेत्र के सिसरौली गांव निवासी सनी पुत्र विनोद कुमार 23 का गांव में ही कुछ दूरी पर निजी तालाब है। शनिवार रात 10.30 बजे को सनी खाना खाने के बाद अशोका गांव में दुर्गा पूजा देखने जाने की बात कहकर वहा चला गया। लेकिन देर रात तक वह वापस नहीं आया था। रविवार सुबह नौ बजे कुछ लोगों सनी का शव उसी के तालाब में देखा तो परिवार के लोगों को सूचना दी। शव बाहर निकलवाया गया तो देखा कि आंख बाहर निकली थी। सिर समेत अन्य स्थान पर चोट के गंभीर निशान मिले। जिस पर चाचा और भाई ने हत्या की बात कहते हुए पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को मिल गया, लेकिन परिवार के लोग अंतिम संस्कार नहीं कर रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें