आम जनमानस को जागरूक किया गया : 04 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराया
Kunwar Diwakar Singh
Sat, May 24, 2025
बहराइच। पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल अधिकारी एएचटीयू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में श्रम विभाग टीम व थाना एएचटी टीम द्वारा भिक्षावृत्ति उन्मूलन रोकथाम हेतु जनपद स्तर पर अभियान चलाए जाने, बालको एवं किशोर श्रमिकों के अखिल भारतीय स्तर पर बचाव पुनर्वास अभियान, छोटे बड़े प्रतिष्ठान, कारखानों, उद्योगों, दुकानों, ईट भट्ठों, निर्माण स्थलों आदि क्षेत्र के निर्माण में बालश्रम, भिक्षावृत्ति एक युद्ध, नशे के विरुद्ध, बचपन बचाओ आन्दोलन के अंतर्गत थाना एएचटी टीम, श्रम विभाग, जिला प्रोबेशन, देहात इंडिया व प्रथम संस्था की संयुक्त टीम द्वारा नगर क्षेत्र में बाल श्रमिक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू अभियान के दौरान डिगिहा रोड इण्डियन पेट्रोल पम्प के पास से 01, डिगिहा रोड निर्माणाधीन पुल के निकट से 01, अस्पताल चौराहे के पास से 02, कुल 04 नाबालिग बाल श्रमिकों को बालश्रम से मुक्त कराते हुए रेस्क्यू किया गया एवं नियोक्ताओं के विरुद्ध श्रम विभाग की टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की गयी। आम जनमानस को इस संबंध में जागरूक किया गया कि किसी भी दशा में 18 वर्ष से कम उम्र के बालकों को काम पर न रखा जाए ऐसा करना दंडनीय अपराध है। इमरजेंसी सहायता हेतु शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1090, 1098, 108, 112, 1076, 181 आदि के संबंध में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन