ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

मूर्ति चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 04 गिरफ्तार : 04 मूर्तियां व 03 मोटरसाइकिलें बरामद

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Aug 4, 2025

बहराइच। मूर्तियों की चोरी करने वाले गिरोह का थाना रामगांव पुलिस ने पर्दाफाश कर चार चोरों को गिरफ्तार किया। जिनके पास से 04 मूर्तियां व 03 बाइके बरामद की गई। यह मूर्तियां बौण्डी क्षेत्रान्तर्गत मंदिर से बीते 28/29 जुलाई को चोरी हुई थी। सोमवार को चौकी इंचार्ज गम्भीरवा मय फोर्स क्षेत्र में मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 04 व्यक्ति जो 03 मोटरसाइकिल के साथ सिसैया चक व खालेपुरवा के बीच चौराहे पर मौजूद है। जहाँ खड़े होकर चोरी के सामान को बेचने को लेकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल थाना रामगांव पुलिस द्वारा मुखबिर की निशानदेही पर मौके से चारों चोरों को धर दबोचा। पकड़े गए चोरों की पहचान साहिबे आलम उर्फ बादशाह पुत्र फिरोज खान निवासी लौकना, कुलदीप शुक्ला पुत्र रामपाल शुक्ला निवासी नेवादा, बेचन पुत्र लल्लन निवासी सुभानपुरवा दा. टेपरहा व फरमान पुत्र शौकत खान निवासी लौकना थाना रामगांव के रूप में की गई। जामा तलाशी ली गयी तो सभी के पिट्ठू बैग से कुल 04 मूर्तियाँ बरामद की गयी। जिसके सम्बन्ध में पुलिस द्वारा गम्भीरतापूर्वक पूछताछ की गई तो बताया कि हम सभी ने मिलकर 28/29 जुलाई की रात अपने साथी कुलदीप शुक्ला के मौसा के गांव-केला थाना बौण्डी में स्थित मन्दिर से मूर्तियों को अष्टधातु की समझकर चोरी किये था। जिसके सम्बन्ध में थाना बौण्डी में 02 अगस्त को कृष्णा सिंह पुत्र राम किशोर सिंह की सूचना पर मुअसं. 150/2025 धारा 305(डी) बीएनएस के तहत पंजीकृत किया गया था। थाना रामगांव पुलिस द्वारा उक्त मुकदमें से सम्बन्धित सभी माल बरामद कर गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध मुअसं. 271/2025 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। पकड़े गए अभियुक्त कुलदीप शुक्ला का आपराधिक इतिहास है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रामगांव राजकुमार पाण्डेय, उ.नि. राणा राज सिंह, उ.नि. रूप नारायन गौड़, उ.नि. दुर्गेश यादव, का.सोनू यादव, का.आशुतोष प्रजापति, का.रोहित यादव, का.जसविन्दर, का. विपिन यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें