ब्रेकिंग

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद

बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फसल क्षति का लिया जायजा

बनवारी गोपालपुर के तालाब को होगा जीर्णोद्धार

फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद

एसपी ने उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को किया सम्मानित

Ad

: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, बकरा बरामद

बहराइच। थाना मोतीपुर पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को चोरी के बकरे के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर दद्दन सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा गुरूवार को चोरी के अभियोग से संबंधित अभियुक्त इमरान पुत्र सुभान खान निवासी विश्रामगांव थाना मोतीपुर व गूल मोहम्मद उर्फ नानी पुत्र हूबदार खान निवासी विश्रामगांव थाना मोतीपुर को थाना क्षेत्र अन्तर्गत गोपिया बैराज के पास से चोरी के बकरा के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया। उल्लेखनीय है कि बीते 08 जुलाई को अभियुक्तगण इमरान व गूल मोहम्मद उर्फ नानी निवासी विश्रामगांव थाना मोतीपुर द्वारा ग्राम लौकिहा बैराज रायबोझा से एक अदद बकरा चोरी कर उठा ले गये थे। जिस पर बहादुर पुत्र प्रहलाद निवासी लौकिहा रायबोझा थाना मोतीपुर द्वारा स्थानीय थाना पर मुअसं. 348/24 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था। विवेचना से उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया गया है। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक ददन सिंह, उप निरीक्षक हरिद्वार तिवारी, उप निरीक्षक अमरेश गिरि, उप निरीक्षक आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक तनवीर अहमद, हे.का.जाकिर फारूखी, का.जितेन्द्र यादव शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें