ब्रेकिंग

प्रत्येक माह के द्वितीय मंगलवार व चुतर्थ शुक्रवार को आयोजित होगा माँ पाटेश्वरी शक्ति संवाद

बारिश के बीच एसडीएम मोनालिसा जौहरी, फसल क्षति का लिया जायजा

बनवारी गोपालपुर के तालाब को होगा जीर्णोद्धार

फसलों की हुई क्षति का लिया जायज़ा, ग्रामीणों से किया संवाद

एसपी ने उप निरीक्षक आशुतोष दुबे को किया सम्मानित

Ad

: महिला से लूट का राजफास, आरोपी गिरफ्तार

37600 रुपये नगदी व लूट की रकम से खरीदा गया मोबाइल बरामद
बहराइच। मटेरा पुलिस द्वारा साठ हजार रुपए लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी के कब्जे से लूटा गया 37600 रुपए व लूट के रुपये से खरीदा गया मोबाइल तथा घटना में प्रयुक्त बाइक एचएफ डीलक्स भी बरामद की गई है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि लूट में मुअस 128/2024 धारा 392 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। गौरतलब हो कि मटेरा थाना क्षेत्र के एकघरवा गांव निवासी महिला ने पांच दिन पूर्व मटेरा चौराहा स्थित लालपुर शिवपुर बैंक शाखा से 60 हजार रूपये नगदी निकाली थी। जिसे बाइक सवारों ने नकदी लूट ली थी। पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बाइक सवार लुटेरे जमाल पुत्र हसन खान निवासी शंकरपुर और आर्य पुत्र जाहिद अली निवासी ग्राम रामपुर बड़ाई थाना रिसिया ने लूट की वारदात को अंजाम दिया था। सभी ने अपने शौक पूरा करने के लिए लूट की वारदात को अंजाम दिया था। उन्होंने बताया कि लूटे गए रुपए से 11500 रूपये की एक मोबाइल खरीदा था। प्रभारी निरीक्षक परमानंद तिवारी, एसओजी प्रभारी अनुज कुमार त्रिपाठी, उप निरीक्षक निरीक्षक बृजभान यादव की टीम ने बहबोलिया मार्ग शंकरपुर से बाइक सवार दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटे गए 37600 रुपये भी बरामद हुए। बरामद बाइक को सीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें