ब्रेकिंग

सेनानी उत्तराधिकारियों ने उन्हें भारतीय स्वतंत्रता के क्रांतिकारी पक्ष का अप्रतिम योद्धा बताया

10 संवेदनशील गांवों में लगाई जागरूकता चौपाल

लोगों ने तिरंगा यात्रा पर फूल बरसाकर किया स्वागत

निस्तारित किए गए संदर्भों की कार्रवाई का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंकिंग में सुधार लाया जाए

ओवरब्रिज के मरम्मत का काम अंतिम चरण में

Ad

: कुटी पर रह रहे पुजारी की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

बहराइच। गांव के बाहर बने कुटी पर रह रहे एक पुजारी की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या कर दी गई। पुजारी गांव के बाहर बने कुटी पर रह रहा था। घटना थाना खैरीघाट अन्तर्गत ग्राम मकरन्दपुर की है। जहां गांव के बाहर भैरवदास कुटी स्थित है। लगभग पांच वर्षों से थाना रामगांव अन्तर्गत रेहुआ मंसूर निवासी काशीराम आर्या पुत्र मैकू 70 वर्ष पूजा-पाठ करते थे और वही पर निवास भी करते थे। बुधवार को अज्ञात लोगों द्वारा उनकी निर्मम हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। थाना प्रभारी ने हमराहियों के साथ पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की तथा आवश्यक कार्रवाई की बात कही। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें