ब्रेकिंग

पीएम ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास पर की चर्चा

ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ भारी आक्रोश

महिलाओं पर हो रहे अपराध के प्रति किया गया जागरूक

दूसरे कृषकों को खेती-किसानी के साथ-साथ कृषि आधारित उद्योगों के लिए करें प्रेरित

लोगों की भीतर राष्ट्रीय तथा सामाजिक सोंच को विकसित करना

Ad

: नेपाली शिकारी अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार

शिकारियों के पास से शाही जानवर के कांटे, भरुआ बंदूक व खाबड़ बरामद
रुपईडीहा, बहराइच। इंडो नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र अब्दुल्लागंज में दो रेंज के फारेस्ट टीम ने दो अंतर्राष्ट्रीय शिकारी को अवैध असलहा के साथ गिरफ्तार किया गया। बाकी अन्य फरार हो गए। नेपाल भारत सीमा पर सीमा सुरक्षा बल की तैनाती हैं फिर कैसे घुसते हैं अवैध हथियार के साथ अंतर्राष्ट्रीय शिकारी। आरक्षित अब्दुल्लागंज रेंज नेपाल भारत के सीमा से सटा हुआ है। जहां सीमा सुरक्षा बल की तैनाती भी है। सीमा पर सुरक्षा बलों की कैम्प व चेक पोस्ट भी हैं फिर अवैध हथियार के साथ इतनी बड़ी तादाद में कैसे जंगल में घुसते हैं शिकारी। जहां इस क्रम में अब्दुल्लागंज रेंज के वन क्षेत्र में राष्ट्र नेपाल के कुछ शिकारी अवैध असलहा के साथ शिकार के उद्देश्य से जंगल में घुस गये। जिस पर अब्दुल्लागंज रेंज क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज साहू को मुखबिर द्वारा सूचना मिलने पर अपने वन स्टाफ टीम के वन दरोगा दिनेश पांडेय, वन दरोगा सुरेश पासवान, वन दरोगा शंभू यादव, वन रक्षक मनोज तिवारी, वन रक्षक सुरेश वर्मा, वन रक्षक मनोज सिंह, वन रक्षक देव वर्मा सहित रूपईडीहा रेंज को तत्काल सूचना दी और उनका सहयोग लेकर क्षेत्रीय वन अधिकारी अतुल श्रीवास्तव, डिप्टी रेंजर विनय राणा, वन दरोगा अरशद खान, वन दरोगा अनंतराम, वन दरोगा हरिओम गौतम, वन रक्षक ब्रह्मदेव के साथ संयुक्त रूप से अब्दुल्लागंज रेंज के कक्ष संख्या पांच में बड़ी गहनता से घेराबंदी की। जहां घेराबंदी के दौरान लगभग दस शिकारी अवैध असलहों के साथ दिखाईं दिये। जिस पर दोनों टीमों ने शिकारियों के साथ मुठभेड़ हुई। जहां दो शिकारियों को दबोचा गया। जबकि अन्य मौके से चकमा देकर फरार हो गये। दबोचे गये शिकारियों के पास से शाही जानवर के कांटे एक भरुआ बंदूक एक खाबड़ बरामद हुआ। पकड़े गये शिकारी वीरेन्द्र पुत्र नन्हू उम्र लगभग 20 वर्ष व विरछा पुत्र इतवारी उम्र लगभग 22 वर्ष निवासी चैधरी पूर्वा थाना हिरमिनिया जिला बांके राष्ट्र नेपाल के हैं। क्षेत्रीय वन अधिकारी पंकज कुमार साहू ने बताया की मुठभेड़ में वन विभाग के दो वन कर्मियों को कुछ चोट आई है। वन रक्षक मनोज तिवारी, वन रक्षक सुरेश कुमार को चोट भी आई। जिसका प्राथमिक उपचार अस्पताल में किया जा रहा है। शिकारियों के खिलाफ अपराध पंजीकृत कर न्यायालय हेतु रवाना किया गया। लेकिन एक यह सवाल उठ रहा सीमा सुरक्षा व्यवस्था के बाद फिर जंगल में कैसे घुसते हैं अवैध असलहे के साथ अंतर्राष्ट्रीय शिकारी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें