: चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार
Thu, May 30, 2024
गिरफ्तार अभियुक्त के निशादेही पर चोरी का माल बरामद
बहराइच। थाना फखरपुर व जरवलरोड़ में विगत दिनो में हुई चोरी की घटना का फखरपुर पुलिस ने खुलासा किया। गिरफ्तार अभियुक्त की निशादेही पर चोरी का माल बरामद किया गया। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज रूपेन्द्र गौड़ के नेतृत्व में गठित थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत मुअसं.-210/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना फखरपुर व मुअसं. 14/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना जरवलरोड़ से सम्बन्धित अभियुक्त रवि पुत्र भवानी प्रसाद निवासी गोण्डा को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशादेही पर मुअसं.- 210/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना फखरपुर से सम्बन्धित मोबाइल फोन वीवो, एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु, 940 रूपया नगद तथा मुअसं.14/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना जरवलरोड़ से सम्बन्धित एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु व 5300 रूपया नगद चोरी गयी सम्पत्ति बरामद किया गया। थाना फखरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया। वादी राममूरत पुत्र जोगी निवासी डन्डीबगिया कोठवल खुर्द थाना फखरपुर ने बीते 29 मई को थाना फखरपुर पर सूचना दिया कि एक व्यक्ति मेरे घर के किनारे लगे नीम के किनारे के सहारे मेरे घर मे घुस आया और घर में चार्ज पर लगी मोबाइल व 15000 रूपये नगदी व एक जोड़ी पायल उठा ले जाने के सम्बन्ध में दाखिल किया। तहरीर के आधार पर थाना फखरपुर में मुअसं. 210/2024 धारा 457, 380 भादवि बनाम रवि पुत्र भवानी निवासी जनपद गोण्डा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक फखरपुर करूणाकर पाण्डेय द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी बरामदगी हेतु टीम का गठन किया गया। 29 मई को थाना फखरपुर पुलिस टीम द्वारा कड़ी मेहनत व अथक प्रयासोपरांत अभियुक्त रवि पुत्र भवानी प्रसाद निवासी गोण्डा को कोठवलकला से गिरफ्तार कर उसके निशादेही पर मुअसं.-210/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना फखरपुर से सम्बन्धित मोबाइल फोन वीवो, एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु, 940 रूपया नगद तथा मुअसं.14/2024 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना जरवलरोड़ से सम्बन्धित एक जोडी पायल पुराना सफेद धातु व 5300 रूपया नगद चोरी गयी सम्पत्ति बरामद किया गया। फखरपुर पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राज नारायण त्रिपाठी, हे.कां. अंजनी त्रिपाठी शामिल रहे।
: कच्ची दीवार के नीचे दबकर युवक की मौके पर मौत
Thu, May 30, 2024
कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज के ग्राम पंचायत बदरौली के मजरा पासिंनपुरवा में प्रातः 6 बजे युवक के ऊपर दीवाल का टीला गिर जाने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार पासिंनपुरवा निवासी राम लोटन पुत्र किशन उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर में पशुओं के चारा के लिए चारा मशीन के पास बैठा घास इकट्ठा कर रहा था कि अचानक मिट्टी दीवाल का टीला उसके ऊपर गिर जाने से नीचे दब गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। दीवाल का टीला गिरने की आहट सुनकर पत्नी फूलमती, पुत्र मनोज पुत्र भीमसेन और पुत्री आरती दौड़े लेकिन दीवाल का टीला भारी भरकम होने के कारण उसे हटा ना सके और उसकी दबकर मौत हो गई। घटना की सूचना आग की तरह फैल गई। ग्राम प्रधान बाबूलाल ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। कैसरगंज के उप निरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिससे परिजन को आहेतुक सहायता राशि प्राप्त हो सके।
: बाइक सवार उचक्कों ने डिग्गी से उड़ाये डेढ लाख
Wed, May 29, 2024
थाना खैरीघाट के तकिया की घटना
बहराइच। बैंक से पैसा निकालकर बाइक की डिग्गी में रखकर घर पहुंचे युवक की डेढ लाख की नगदी बाइक सवार उचक्कों ने पार कर दी। पीड़ित द्वारा अन्य लोगों के साथ बाइक सवार उचक्कों का पीछा किया गया। पर वह कुछ दूर जाने के बाद आंखों से ओझल हो गए और उनका पता नहीं चल सका। मामला थाना खैरीघाट का है। जहां तकिया निवासी कुतबुद्दीन ने बेहडा स्थित बैंक से डेढ लाख रूपये निकाले थे। पैसे निकालने के बाद बाइक की डिग्गी में रखकर घर पहुंचे। घर के बाहर बाइक खड़ी कर पडोस में निर्माणाधीन मकान के राजगीर से बात करने लगे। तभी बाइक सवार उचक्कों ने पहुंचकर उनकी बाइक की डिग्गी में रखा डेढ लाख रूपये लेकर चम्पत हो गए। पडोस में खड़ी बालिका द्वारा कुतबुद्दीन को बताया कि उनकी बाइक की डिग्गी से झोला निकालकर कुछ लोग ले गए है। जिस पर वह अन्य लोगों के साथ उचक्कों की बाइक का पीछा किया। कुछ दूर जाने के बाद उचक्के आंखों से ओझल हो गए और उनका पता नहीं चल सका। पीड़ित ने बताया कि उचक्कों में से एक चौखाने की शर्ट पहने था तथा डीलक्स बाइक से सवार थे। मामले में थानाध्यक्ष खैरीघाट संजय कुमार सिंह से बात की गई तो उनकी मीटिग में व्यस्तता होने के चलते पूरी बात सम्भव न हो सकी।