: नई दिल्ली के लिए रवाना हुए एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं
Mon, Aug 12, 2024
कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने वाहन को दिखाई हरी झण्डी
छात्र-छात्राओं ने डीएम को भंेट किया हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह
राष्ट्रपति से वार्तालाप का मिलेगा अवसर
बहराइच। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को लाल किला नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किये गये जनपद के एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय बोझिया में जनजाति समुदाय के अध्ययनरत 07 छात्र-छात्राओं के दल के वाहन को जिलाधिकारी मोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर, परियोजना अधिकारी जनजातीय विकास यू.के. सिंह, सहायक प्रबन्धक समाज कल्याण देववृृत्त शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेंट करते हुए थारू हस्तशिल्पी के तहत मूंज से निर्मित कलाकृति हैट, छात्रा द्वारा तैयार किया गया डीएम का स्कैच तथा शोपीस किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान डीएम ने बच्चों का परिचय प्राप्त कर पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों के परिजनों का भी कुशलक्षेम पूछा। छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मण्डल को 16 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से वार्तालाप व ग्रुप फोटो शूट कराने का अवसर भी मिलेगा। भेंटवार्ता के दौरान छात्र-छात्राएं एक-जनपद, एक-उत्पाद योजना के तहत हस्तनिर्मित कलाकृति भी राष्ट्रपति को भेंट करेंगे।
: एसपी ने पुलिसकर्मी के आश्रित परिजन को दिया सहायता राशि
Mon, Aug 12, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मी के आश्रित परिजन को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत चेक प्रदान किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला व बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्रीमती निधि कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृत आरक्षी चालक (ए.पी.) भोला नाथ यादव के शोक संतृप्त आश्रित परिजन (मृतक की पत्नी) श्रीमती कौशल्या देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा की धनराशि के रूप में 60 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। उक्त मृत आरक्षी चालक (ए.पी.) भोला नाथ यादव पुलिस अधीक्षक के स्कोर्ट ड्यूटी में कार्यरत थे। आरक्षी चालक भोलानाथ यादव जनपद गोरखपुर के कुसम्ही कोठी के निवासी थे। जिनकी अवकाश के दौरान जनपद गोरखपुर में बीते 01 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक निधि कुमार, बैंक आफ बड़ौदा के व्यापार प्रबन्धक आशीष सिंह, बैंक आफ बड़ौदा प्रबन्धक प्रतिभा प्रभाकर व सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
: पत्नी को आत्महत्या के लिए उसकसाने में गिरफ्तार
Sun, Aug 11, 2024
बहराइच। रिसिया पुलिस द्वारा पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। निरीक्षक अपराध रिसिया मनोज सिंह ने बताया कि राम प्रसाद पुत्र छोटे लाल निवासी पटनाघुसियारी को गिरफ्तार किया गया है।
चोर गिरफ्तार
बहराइच। हरदी पुलिस द्वारा एक चोर को गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी सुरेश कुमार वर्मा ने बताया कि चोरी के आरोपी पुत्तन पुत्र मोहन लाल निवासी सिस्टीपुर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
चोरी की बाइक के साथ एक गिरफ्तार
बहराइच। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चोरी की एक बाइक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी सल्लू खान पुत्र हसीब खान निवासी खैरटिया अमीनपुर थाना रामगांव को एक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
आपदा प्रभावित 290 व्यक्तियों के खातों में भेजी गई सहायता राशि
बहराइच। जिले में विभिन्न आपदाओ से प्रभावित 290 व्यक्तियों के बैंक खाते में सहायता राशि भेजी गई है। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने बताया कि तहसील महसी, कैसरगंज में विभिन्न आपदाओं से प्रभावित 290 व्यक्तियों के बैंक खाते में 01 करोड 85 लाख 18 हजार 70 रूपये की सहायता धनराशि भेजी जा चुकी है।
पिकअप की ठोकर से बाइक सवार युवक घायल
बहराइच। तेज रफ्तार पिकप ने बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एम्बुलेस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए चिकित्सालय भेजा गया। गौरतलब हो कि बहराइच निवासी शनि शुक्ला गोण्डा बहराइच मार्ग पर बाइक से जा रहा था। तभी पयागपुर से कुछ दूरी पर आगे गोण्डा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने उसे ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।