ब्रेकिंग

.

.

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के संस्थापक स्व. बाबू बालेश्वर लाल जी की 39वी

भ्रमण का उद्देश्य नेपाल-भारत के बीच पर्यटन, संस्कृति और जन-संपर्क को बढ़ावा देना

नेपाल सरकार की रणनैतिक योजना के बारे में की चर्चा

Ad

महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का श्रम मंत्री अनिल राजभर ने किया निरीक्ष : .

Rajan Kumar

Fri, May 29, 2026

,29 मई। प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं समन्वय विभाग के मंत्री अनिल राजभर ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीडीओ राज कुमार, उपायुक्त सहायक श्रमायुक्त सिद्धार्थ मोदियानी, सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार, पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारियों के साथ चित्तौरा झील के तट पर स्थित महाराजा सुहेलदेव स्मारक स्थल का निरीक्षण किया।

इस दौरान मंत्री श्री राजभर ने महाराजा सुहेलदेव जी की अश्वरोही प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने स्मारक स्थल एवं चित्तौरा झील की सुंदरता की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संकल्प से महाराजा सुहेलदेव जी के नाम पर एक भव्य स्मारक का निर्माण कराया गया है।

श्री राजभर ने कहा कि स्मारक स्थल पर आकर उन्हें अत्यंत प्रसन्नता महसूस हो रही है। उन्होंने अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि सभी ने समर्पण भाव से इस स्मारक को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने चित्तौरा झील के चारों ओर पाथ-वे निर्माण, झील की नियमित साफ-सफाई, बोटिंग सुविधा विकसित करने तथा अन्य सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाने का आश्वासन भी दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें