ब्रेकिंग

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्कूल में उल्टा तिरंगा लगाने का आरोप

सेनानी शिला स्तम्भ पर छतरी लगाये जाने की मांग

सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए किया गया प्रेरित

क्रासकंट्री दौड़ व एनसीसी कैडेट्स की प्रभात फेरी से होगा कार्यक्रमों का आगाज

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Ad

सीडीओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ किसान दिवस : .

Rajan Kumar

Fri, May 29, 2026

29 मई। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों की समस्याओं को सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।

बैठक में किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने, उर्वरकों का संतुलित प्रयोग करने तथा खरीफ फसलों के लिए गुणवत्तापूर्ण बीजों का चयन करने की सलाह दी गई। किसानों ने मक्का क्रय केंद्र खोलने, गेहूं बिक्री भुगतान तथा पेड़ों की कटान संबंधी समस्याएं भी उठाईं।

उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा ने जिले में जल्द मिलेट्स प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की जानकारी देते हुए किसानों से फार्मर रजिस्ट्री बनवाने की अपील की। वहीं जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव ने किसानों को अनुदान पर बीज उपलब्ध होने की जानकारी दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें