: चोरी की घटना का खुलासा, तीन गिरफ्तार
Thu, Aug 8, 2024
पकड़े गए चोरों के पास से चोरी का माल बरामद
बहराइच। थाना जरवलरोड पुलिस व स्वाट/सर्विलांस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों को कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा व क्षेत्राधिकारी कैसरगंज अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में थाना जरवलरोड पुलिस व स्वाट/सर्विलांस को सफलता मिली। मुअसं. 09/24 अन्तर्गत धारा 457, 380, 413 भादवि. थाना जरवलरोड, मुअसं. 174/2024 धारा 457/380 भादवि. थाना जरवलरोड, मुअसं. 417/2024 धारा 331(4), 305, 317(4) बीएनएस थाना कोतवाली देहात बहराइच से सम्बन्धित अभियुक्तगण तसौवर पुत्र अली हुसैन निवासी राम स्वरुपपुरवा दा. इब्राहिमपुर मझारा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी हालपता मोहल्ला सराय जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच व. अबू तालिब पुत्र अल्ताफ निवासी रज्जापुरवा दा. पुरैनी थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच को गुरूवार समय करीब 03.30 बजे धोबी घट्टा लखनऊ रोड से तथा रजनीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला बैराकाजी जरवलकस्बा थाना जरवलरोड को जरवल कस्बा चौकी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चोरों के पास से 04 जोड़ी पायल सफेद धातु, 02 अदद मंगलसूत्र पीली धातु,. 02 जोड़ी कान की बाली पीली धातु, एक जोडी झुमकी पीली धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु,. तीन जोडी बिछुआ सफेद धातु,. एक माथ बिन्दी पीली धातु,. एक जंजीर पीली धातु व 7700 रुपये नगद बरामद किया गया। थाना जरवलरोड क्षेत्रान्तर्गत बीते 08 जनवरी को कौशल किशोर सिंह पुत्र स्व. दुर्गविजय सिंह निवासी सपसा डिकौलिया थाना जरवलरोड के यहाँ रात को अज्ञात चोर द्वारा आभूषण व नगदी चोरी करने के सम्बन्ध में पंजीकृत मुअसं. 09/24 अन्तर्गत धारा 457/380 भादवि. बनाम अज्ञात तथा 30 जून को अजीत प्रताप सिंह पुत्र नरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम पकड़ी दा. करमुल्लापुर थाना जरवलरोड द्वारा 29/30 जून की रात दुकान से नगदी व पान मसाला, सिगरेट, गुटखा आदि चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मुअसं. 174/2024 धारा 457/380 भादवि. बनाम अज्ञात पंजीकृत हुआ था। विवेचना व पतारसी-सुरागरसी से मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया गया। उल्लेखनीय है कि थाना कोतवाली देहात अन्तर्गत ग्राम हरिहरपुर रैकवारी में बीते 06.अगस्त की रात्रि राजेश सिंह पुत्र सुखमंगल सिंह व मुन्ना सिंह के घर में चोरी करते समय ग्रामीणों के जगने व शोर करने पर ग्रामीणो द्वारा 01 चोर के पकड़े जाने के सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात जनपद बहराइच में पंजीकृत मुअसं. 417/2024 धारा 331(4), 305, 317(4) बीएनएस बनाम त्रिलोकी पासी पुत्र राम खेलावन नि. सेमरा, वारिस अलीपुरवा महमूदाबाद, सीतापुर व तीन अन्य अज्ञात में अभियुक्त त्रिलोकी पासी से पूछताछ के आधार पर ग्राम हरिहरपुर रैकवारी में उसके साथ अभियुक्तगण. तसौवर पुत्र अली हुसैन निवासी राम स्वरुपपुरवा दा. इब्राहिमपुर मझारा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी हालपता मोहल्ला सराय जरवल कस्बा थाना जरवलरोड जनपद बहराइच, .अबू तालिब पुत्र अल्ताफ निवासी रज्जापुरवा दा. पुरैनी थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच द्वारा मिलकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रजनीश कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी मोहल्ला बैराकाजी जरवल कस्बा थाना जरवलरोड बहराइच द्वारा उपरोक्त चोरों से चोरी की सम्पत्ति को खरीदा जाता था। गिरफ्तार चोर तसव्वर पुत्र अली हुसैन निवासी राम स्वरुपपुरवा थाना रामनगर जनपद बाराबंकी के विरूद्ध थाना रामनगर, थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी, थाना मसौली, थाना कोतवाली जनपद बाराबंकी व तालिब अबु तालिब पुत्र अल्ताफ निवासी रज्जाप्रवा पुरैनी थाना हुजूरपुर, थाना कैसरगंज में कई मामले दर्ज है। गिरफ्तारी टीम में थाना जरवल रोड उप निरीक्षक राणाराज सिंह, का. अमरनाथ यादव, उ.नि. आदित्य कुमार, का. व्यास मुनि वर्मा, का. अवधेश यादव, म.का.सीमा पाण्डेय, थाना को.देहात उ.नि. दीनानाथ सागर, का. रामकुमार वर्मा, स्वाट टीम प्रभारी दिवाकर तिवारी, करुणेश शुक्ला सर्विलांस सेल, अनंत यादव स्वॉट, प्रदीप कुशवाहा सर्विलांस सेल, आदर्श भट्ट स्वॉट, देवेंद्र मिश्रा स्वॉट, सौरभ त्रिपाठी स्वॉट, आनंद उपाध्याय सर्विलांस सेल, नितिन अग्निहोत्री स्वॉट टीम शामिल रहे।
: केजीबीवी बेगमपुर का जायज़ा लेने पहुंची जिलाधिकारी
Wed, Aug 7, 2024
बहराइच। राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय के निरीक्षण के उपरान्त जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेगमपुर का निरीक्षण कर कक्षा 07 व 08 में जाकर पठन-पाठन की गुणवत्ता को परखा तथा छात्राओं से यूनीफार्म की धनराशि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। शिक्षण स्टाफ की उपस्थिति का जायज़ा लेने पर पूर्णकालिक शिक्षक पूनम, अंशकालिक श्रीमती पिंकी रानी व सीमा सिंह व लेखाकार दीप्ति यज्ञसैनी अनुपस्थित पायी गयीं। डीएम ने सभी अनुपस्थित से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा एक दिवस का वेतन काटने का निर्देश दिया। कक्षा 07 के निरीक्षण के दौरान डीएम ने छात्रा अंजली से अंग्रेजी की बुक पढने को कहा तो छात्रा द्वारा पुस्तक का पैराग्राफ को पढ़कर सुनाया। इसके उपरान्त डीएम ने रसोई के भण्डार गृह का निरीक्षण कर छात्राओं के भोजन के लिए उपयोग में लायी जाने वाली सामग्री का अवलोकन करते हुए दाल की क्वालिटी ठीक न पाये जाने पर दाल व चाय की पत्ती का सैम्पुल कलेक्ट किया। पुस्तकालय के निरीक्षण के दौरान डीएम ने उपलब्ध पुस्तकों इत्यादि का जायज़ा लेते हुए वार्डेन इरफाना तस्नीम को निर्देश दिया कि बच्चों को पुस्तक अध्ययन के लिए प्रेरित किया जाय। डीएम ने कहा कि आवासित बच्चों को मानक के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जायें तथा बच्चों को गुणवत्तापरक शिक्षा प्रदान करें। डीएम ने निर्देश दिया कि सुरक्षा प्रोटोकाल का कड़ाई के साथ पालन सुनिश्चित कराया जाय।
: शहीद पार्क में अधेड़ ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर लगाई आग
Wed, Aug 7, 2024
पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने का लगाया आरोप
बहराइच। पुलिस द्वारा फर्जी मुकदमा दर्ज करने के आरोपों के चलते अधेड़ द्वारा अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आसपास के लोगों द्वारा किसी तरह आग बुझाई गई। जिसके बाद घायल अधेड़ को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बतायी जाती है। उसके पास से एक पत्र मिला है। जिसमें उसने तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। ज्ञातव्य हो कि शहर के चांदपुरा निवासी कमरूद्दीन 52 वर्ष बुधवार को कलेक्टेªट स्थित शहीद पार्क पर धरने पर बैठ गया। उसका कहना था कि पुलिस ने फर्जी शिकायत के आधार पर उसके विरूद्ध केस दर्ज कर लिया है और उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। पुलिस ने बगैर जांच किये उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। जिसके बाद बुधवार 12ः30 बजे के निकट उसने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के निकट अधेड़ ने बगल में हुई आत्मदाह की घटना से सुरक्षा पर कई सवाल उठ रहे है। पीड़ित ने अपने पत्र में लिखा है कि उसके मौत के जिम्मेदार जैनुलआबादीन और उनके बेटे गुलफाम व सद्दाम होगे।