: डीएम ने कृषि भवन परिसर में स्थित विभिन्न कार्यालयों का किया निरीक्षण
Mon, Aug 12, 2024
उद्यान कार्यालय परिसर में रोपित किया आम का पौध
मृदा परीक्षण लैब व बीज विधायन संयंत्र का किया अवलोकन
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कृषि भवन परिसर में स्थित जिला उद्यान कार्यालय, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, बीज विधायन संयंत्र, कृषि विज्ञान केन्द्र में नीति आयोग के बजट से निर्माणाधीन हल्दी प्रोसेसिंग यूनिट, मशरूम कल्टीवेशन प्रयोगशाला का औचक निरीक्षण किया तथा कृषि भवन सभागार में आयोजित 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सर्टिफिकेट कोर्स ऑन इंटीग्रेटेड न्यूट्रीएंट्स मेनेजमेन्ट का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने सर्वप्रथम जिला उद्यान अधिकारी के कार्यालय का निरीक्षण कर कार्यालय की साफ-सफाई एवं पौधशाला की सराहना की। निरीक्षण के दौरान डीएम ने कार्यालय परिसर में सन्शेसन रंगीन अमेरिकन प्रजाति के आम के पौध का रोपण भी किया गया। इसके उपरान्त डीएम ने मृदा परीक्षण प्रयोगाशाला का निरीक्षण कर सूक्ष्म पोषक तत्व कॉपर, जिंक, आयरन, मैग्नीज़ का ए.ए.एस. मशीन से विश्लेषण की विधि की जानकारी चाहने पर मृदा परीक्षण प्रयोगशाला के अध्यक्ष ने मशीन का संचालन कर सूक्ष्म पोषक तत्व कॉपर, जिंक, आयरन, मैग्नीज के विश्लेषण करने के विधि का प्रदर्शन किया गया। डीएम ने यहां पर भी निर्बाध विद्युत आपूर्ति के सोलर पैनल स्थापित करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक, टी.पी. शाही, जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव, जिला उद्यान अधिकारी आर.के. चौधरी, प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र डॉ. शैलेन्द्र सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नन्दा, भूमि संरक्षण अधिकारी सौरभ वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी सदर उदय शंकर सिंह, कैसरगंज के शिशिर कुमार वर्मा, प्रभारी मृदा परीक्षण प्रयोगशाला आशुतोष पाण्डेय, प्रभारी बीज विधायन संयंत्र मनोज कुमार सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
: नई दिल्ली के लिए रवाना हुए एकलव्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं
Mon, Aug 12, 2024
कलेक्ट्रेट परिसर से डीएम ने वाहन को दिखाई हरी झण्डी
छात्र-छात्राओं ने डीएम को भंेट किया हस्तनिर्मित स्मृति चिन्ह
राष्ट्रपति से वार्तालाप का मिलेगा अवसर
बहराइच। स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को लाल किला नई दिल्ली में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप जनजाति कार्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आमंत्रित किये गये जनपद के एकलव्य माडल आवासीय विद्यालय बोझिया में जनजाति समुदाय के अध्ययनरत 07 छात्र-छात्राओं के दल के वाहन को जिलाधिकारी मोनिका ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट राम दयाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमा शंकर, परियोजना अधिकारी जनजातीय विकास यू.के. सिंह, सहायक प्रबन्धक समाज कल्याण देववृृत्त शर्मा सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे। इससे पूर्व कलेक्ट्रेट पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी मोनिका रानी से शिष्टाचार भेंट करते हुए थारू हस्तशिल्पी के तहत मूंज से निर्मित कलाकृति हैट, छात्रा द्वारा तैयार किया गया डीएम का स्कैच तथा शोपीस किया। शिष्टाचार भेंट के दौरान डीएम ने बच्चों का परिचय प्राप्त कर पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त करते हुए बच्चों के परिजनों का भी कुशलक्षेम पूछा। छात्र-छात्राओं के प्रतिनिधि मण्डल को 16 अगस्त को भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मु से वार्तालाप व ग्रुप फोटो शूट कराने का अवसर भी मिलेगा। भेंटवार्ता के दौरान छात्र-छात्राएं एक-जनपद, एक-उत्पाद योजना के तहत हस्तनिर्मित कलाकृति भी राष्ट्रपति को भेंट करेंगे।
: एसपी ने पुलिसकर्मी के आश्रित परिजन को दिया सहायता राशि
Mon, Aug 12, 2024
बहराइच। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिसकर्मी के आश्रित परिजन को पुलिस सैलरी पैकेज के अन्तर्गत चेक प्रदान किया गया। सोमवार को पुलिस अधीक्षक वृन्दा शुक्ला व बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक श्रीमती निधि कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सड़क दुर्घटना में मृत आरक्षी चालक (ए.पी.) भोला नाथ यादव के शोक संतृप्त आश्रित परिजन (मृतक की पत्नी) श्रीमती कौशल्या देवी को बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस सैलरी पैकेज के तहत बीमा की धनराशि के रूप में 60 लाख रूपये का चेक प्रदान किया गया। उक्त मृत आरक्षी चालक (ए.पी.) भोला नाथ यादव पुलिस अधीक्षक के स्कोर्ट ड्यूटी में कार्यरत थे। आरक्षी चालक भोलानाथ यादव जनपद गोरखपुर के कुसम्ही कोठी के निवासी थे। जिनकी अवकाश के दौरान जनपद गोरखपुर में बीते 01 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानन्द कुशवाहा, बैंक आफ बड़ौदा के क्षेत्रीय प्रबन्धक निधि कुमार, बैंक आफ बड़ौदा के व्यापार प्रबन्धक आशीष सिंह, बैंक आफ बड़ौदा प्रबन्धक प्रतिभा प्रभाकर व सूरज कुमार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।