: श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित
Sat, Sep 7, 2024
कैसरगंज, बहराइच। ब्लाक संसाधन केन्द्र कैसरगंज पर खण्ड शिक्षा अधिकारी जीतेंद्र बहादुर चौधरी के नेतृत्व में ब्लाक कैसरगंज के विभिन्न विद्यालयों में कार्यरत श्रेष्ठ शिक्षकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि शिक्षक अपना अच्छा कार्य अगर कक्षा में करते हैं तो समाज में इसका असर काफी दिनों तक बना रहता है और इसी से श्रेष्ठ भारत का निर्माण होता है। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी के साथ ए.आर.पी. अरविन्द शर्मा, अरविन्द शुक्ल, महेन्द्र चौधरी, सुनील सोनी तथा कृपा शंकर दुबे के साथ सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कैसरगंज शिक्षा क्षेत्र से पूजा सोनी स.अ., प्राथमिक विद्यालय पिपरहापुरवा, सौम्या त्रिपाठी स.अ., प्राथमिक विद्यालय देवलखा, रामतेज स.अ. प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर पूनम यादव स.अ. प्राथमिक विद्यालय कसेहरीबुजुर्ग, रोजी वर्मा स.अ. कंपोजिट विद्यालय आगापुर, नवीन कुमार मिश्रा स.अ. कंपोजिट विद्यालय बगहिया, ऋचा शर्मा स.अ. प्राथमिक विद्यालय ग्यारह सौ रेती, अनूप वर्मा स.अ. प्राथमिक विद्यालय मंसाराम पंडितपुरवा, शिखा मिश्रा स.अ. प्राथमिक विद्यालय बिबियापारा, रोली शुक्ला स.अ. प्राथमिक विद्यालय कुण्डासर, मो. रफीक सिद्दीकी प्र.अ. प्राथमिक विद्यालय खिलाफतपुर, रामनयन स.अ. प्राथमिक विद्यालय भेटिया, सुजाता स.अ. प्राथमिक विद्यालय कहरई, मिनाक्षी पाल स.अ. प्राथमिक विद्यालय शाहपुर रसूलपुर, मनीषा गुप्ता स.अ. प्राथमिक विद्यालय बसहिया जलालपुर, पूनम सिंह शि.मि. लोखडिया, अकील अहमद प्र.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय चुलम्भा, पुष्पा देवी स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय देवलखा, आस्था श्रीवास्तव स.अ. कंपोजिट विद्यालय भखरौली मुंगेशपुर, पंकज मिश्रा स.अ. कंपोजिट विद्यालय वम्भीवा, सुधा राय प्र.अ. कंपोजिट विद्यालय जमालुद्दीनपुर, महेन्द्र पाल स.अ. कंपोजिट विद्यालय सरपट, अब्दुल वाहिद प्र.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय खेमनीपुर, जियाउर्रहमान स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय नकौड़ा, साधना सिंह स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय कुंडासर, समीना रहमान स.अ. उच्च प्राथमिक विद्यालय बैरी महेशपुर, पीयूष कुमार अनुदेशक उच्च प्राथमिक विद्यालय गुलरिया गाजीपुर को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर 386 शिकायतों में से 35 का हुआ निस्तारण
Sat, Sep 7, 2024
तहसील नानपारा में डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस
बहराइच। आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में माह सितम्बर के प्रथम शनिवार को तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी मोनिका रानी ने मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. पवित्र मोहन त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी अश्वनी पाण्डेय व पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रद्युम्न सिंह व अन्य अधिकारियों के साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला पूर्ति अधिकारी नरेन्द्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर गुप्त, दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी बी.पी. सत्यार्थी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद कुमार राय सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्षगण मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 82 प्रार्थना-पत्रों में 11, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में प्राप्त 22 में 02, पयागपुर में प्राप्त 109 में 07, कैसरगंज में 102 में 06, महसी में 42 में 06, सदर बहराइच में 29 में 03 का निस्तारण मौके पर किया गया। तहसील महसी में अपर जिलाधिकारी गौरव रंजन श्रीवास्तव ने एसडीएम अखिलेश कुमार सिंह के साथ जबकि अन्य तहसीलों में सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ।
गर्भवती महिलाओं की डीएम ने की गोदभराई
बच्चों को कराया अन्नप्रासन्न
बहराइच। तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों के निरीक्षण करते हुए डीएम मोनिका रानी ने आईसीडीएस के स्टाल पर 04 गर्भवती महिलाओं श्रीमती कृष्णावती, राजवन्ती, रेखा व रिंकी तथा दो बच्चों महिमा व रूही का अन्नप्रासन्न कराया।
: आश्रयविहीन ग्रामवासियों के लिए बनाये गये आश्रय स्थल
Fri, Sep 6, 2024
बहराइच। जिलाधिकारी मोनिका रानी के निर्देश पर तहसील महसी अन्तर्गत मानव वन्यजीव संघर्ष से प्रभावित क्षेत्रों के आश्रयविहीन एवं असुरक्षित घरों में रहने वाले ग्रामवासियों के लिए पंचायत भवन अगरौरा दुबहा, रायपुर व चंदपइया तथा संविलियन विद्यालय सिसईया चूणामणि में आश्रय स्थल स्थापित किये गये है। इन आश्रय स्थलों में ग्रामवासियों के सोने के लिए प्रकाश, पेयजल, प्रसाधन, पंखा, बेड इत्यादि के साथ-साथ सुरक्षा के माकूल बन्दोबस्त किये गये हैं। आश्रय स्थलों के लिए नामित नोडल अधिकारी जिला पंचायत राज अधिकारी राघवेन्द्र द्विवेदी ने बताया कि इच्छुक ग्रामवासी रात्रि विश्राम कर सकते हैं।