अजमेर की गलियों में खुदा का नूर बरसता है... : सालाना उर्स के मौके पर कव्वाली का आयोजन
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 21, 2026
कैसरगंज, बहराइच। सालाना उर्स के मौके पर कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे। बरेली और दिल्ली की कव्वालो ने जमकर मुकाबला साधा। कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडोनी में सालाना उर्स का आयोजन किया गया। जिसमें दिल्ली और बरेली के कव्वालों ने जमकर कव्वालियां पढ़ कर लोग का दिल जीत लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम कुडोनी में हजरत जंग अली पीर रहमतुल्लाह आलेह की दरगाह पर सालाना उर्स का आयोजन किया गया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में पुरुष और महिलाओं मौजूद रही। बरेली से आए कव्वाल ताहिर चिश्ती ने पढ़ा कि मेरे सनम को बुलाया है वह आता होगा वह आता होगा। वही दिल्ली की मशहूर कव्वाल आसिफ मलिक ने पढ़ा अजमेर की गलियों में खुदा का नूर बरसता है। क्षेत्रीय कलाकार मशहूर युटुबर टीपू ने पढ़ा दमा दमा मस्त कलंदर अली का पहला नंबर है। इस आयोजन में श्रोताओं ने पूरी रात कव्वाली का आनंद लिया और नोटों की गड्डियां उड़ाकर उनका मान सम्मान बढ़ाया। कव्वाली का आयोजन मजहर अंसारी के नेतृत्व में किया गया। मेला प्रबंधक इमरान सैयद, वरिष्ठ समाजसेवी मुहीब अहमद, मोहम्मद शानू, अली रेहान अहमद, रजी काजी क्षेत्र पंचायत सदस्य जियाउद्दीन इमरान चिश्ती, मोहम्मद राशिद, छब्बन खान सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। वहीं मेला कमेटी के सदस्यों को वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन