ब्रेकिंग

24 नवंबर को मरी माता मंदिर परिसर में आयोजित होगा मेगा स्वास्थ्य शिविर

सीडीओ ने डीपीआरओ के साथ मत्स्य पालकों को वितरित किया प्रमाण पत्र

युवक-युवतियों को आनलाइन सेवाएं प्राप्त करने के लिए किया जागरूक

डीएम की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

सालाना उर्स के मौके पर कव्वाली का आयोजन

Ad

समाधान दिवस पर 356 शिकायतों में से 28 का हुआ निस्तारण : डीएम की अध्यक्षता में तहसील कैसरगंज में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 21, 2026

बहराइच। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजय कुमार, उप जिलाधिकारी अमन देयोल, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, डीडीओ राज कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी व अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम श्री पाण्डेय ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके। डीएम ने निर्देशित किया जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाये तथा उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित करें। इस अवसर पर डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, डीपीआरओ चन्द्रभान सिंह, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, डीआईओएस सर्वदानन्द, बीएसए अशीष कुमार व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 155 में 12, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 20 में 02, नानपारा में 32 में 05, पयागपुर में 85 में 04, महसी में 32 में 03 तथा तहसील सदर में प्राप्त 32 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।

गर्भवती महिलाओं की डीएम, एसपी ने की गोदभराई

बच्चों को कराया गया अन्नप्रासन्न,

बहराइच। तहसील कैसरगंज में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों का जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय व पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने निरीक्षण करते हुए आईसीडीएस विभाग द्वारा लगाये गये स्टाल पर 03 गर्भवती महिलाओं तथा 03 बच्चों को अन्नप्रासन कराया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें