ब्रेकिंग

तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

मरी माता मंदिर के आसपास साफ-सफाई एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

पेराई सत्र में 80 लाख कुण्टल पेराई का लक्ष्य

सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कैलाश नगर से सिरसियनपुरवा तक होगा सड़क निर्माण

Ad

डीएम, एसपी ने पारले चीनी मिल के पेराई सत्र का किया शुभारम्भ : पेराई सत्र में 80 लाख कुण्टल पेराई का लक्ष्य

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 20, 2026

फखरपुर, बहराइच। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत व अन्य अधिकारियों, क्षेत्रीय गणमान्य व संभ्रान्तजनों तथा प्रगतिशील गन्ना कृषकों के साथ वैदिक मंत्रोचार के बीच पारले चीनी मिल, परसेण्डी के डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारम्भ किया। पेराई सत्र के शुभारम्भ अवसर पर मिल गेट पर पहली तौल कराने बैलगाड़ी से आए तहसील कैसरगंज के ग्राम मूसेपुरवा निवासी माधवराज व ट्रैक्टर से आए तहसील महसी के ग्राम पढुहिया के पेशकार वर्मा के ट्रैक्टर व बैलगाड़ी का पूजनकर किसानों को सम्मानित किया गया तथा कांटे की पूजा कर पेराई सत्र के लिए गन्ना तौल का श्रीगणेश किया गया। डीएम ने कृषकों से यह भी अपील की कि अपने आस-पास स्थापित गो संरक्षण केन्द्रों को पराली व फसल अवशेष दानकर गौ संरक्षण जैसे पुनीत कार्य में भागीदार बने। मिल अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कृषकों को गन्ना मूल्य का भुगतान समय से व सुगमतापूर्वक कराया जाय। चीनी मिल के महाप्रबन्धक अनिल सखूजा ने बताया कि सत्र के लिए मिल द्वारा 80 लाख कुण्टल गन्ना पेराई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर कारखाना प्रबंधक अनिल यादव, एसोसिएट मुख्य गन्ना प्रबंधक संजीव राठी, जगतार सिंह, वहाजुद्दीन, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, थानाध्यक्ष राजकुमार राजभर, राजन सिंह, चौकी इंचार्ज अजीत त्रिपाठी, रमेश तिवारी, श्रवण कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और प्रगतिशील गन्ना किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें