ब्रेकिंग

तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

मरी माता मंदिर के आसपास साफ-सफाई एवं संपर्क मार्ग सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

पेराई सत्र में 80 लाख कुण्टल पेराई का लक्ष्य

सातों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में आयोजित किये जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

कैलाश नगर से सिरसियनपुरवा तक होगा सड़क निर्माण

Ad

पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन 22 को : तैयारियों को लेकर डीएम ने की बैठक

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Nov 20, 2026

बहराइच। महानिदेशक, अग्निशमन सेवा, नागरिक सुरक्षा एवं गृह रक्षक तथा भारत सरकार के गृह मंत्रालय के निर्देशों के क्रम में जनपद में 22 नवम्बर को सांय 06 बजे से पुलिस लाइन में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का आयोजन किया जाएगा। मॉक ड्रिल के सफल, सुरक्षित एवं प्रभावी संचालन के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित विभागों एवं सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि मॉक ड्रिल के आयोजन से संबंधित सभी तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि इस अभ्यास का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता, आपसी समन्वय एवं राहत-बचाव कार्यों की प्रभावशीलता का परीक्षण करना है। मॉक ड्रिल के माध्यम से यह भी परखा जाएगा कि किसी आपात स्थिति में संबंधित विभाग किस प्रकार त्वरित कार्रवाई करते हुए जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित दायित्वों का पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें तथा पुलिस, अग्निशमन, स्वास्थ्य, विद्युत एवं नागरिक सुरक्षा विभाग आपसी समन्वय बनाए रखते हुए कार्य करें। उन्होंने मॉक ड्रिल के दौरान आवश्यक संसाधनों, उपकरणों एवं व्यवस्थाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें