ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, नहीं हुई शिनाख्त

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे के निकट अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसीपुरवा गांव के पास से शनिवार सुबह एक युवक जा रहा था। तभी नानपारा लखीमपुर मार्ग पर गांव के निकट जा रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। काफी देर तक युवक मौके पर पड़ा रहा। आसपास के लोगों ने सूचना थाने में दी। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने चौकी इंचार्ज मिहीपुरवा को मौके पर भेजा। तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पहचान करवाई, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मृतक युवक की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास प्रतीत हो रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें