ब्रेकिंग

शिकायत के तीन दिनों बाद भी हरदी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

बैठक से अनुपस्थित रहने पर ए.एम.ए. जिला पंचायत का वेतन बाधित

पुलिस बल को सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश

लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया

हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को किया गया रवाना

Ad

“मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण का भव्य शुभारंभ : हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को किया गया रवाना

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 12, 2026

बहराइच। रिजर्व पुलिस लाइन में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन एवं सशक्तीकरण हेतु संचालित “मिशन शक्ति” के षष्ठम चरण (फेज-6.0) के शुभारंभ के अवसर पर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/नोडल मिशन शक्ति दुर्गा प्रसाद तिवारी, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, क्षेत्राधिकारी/सह-नोडल मिशन शक्ति श्रीमती हर्षिता तिवारी, क्षेत्राधिकारी लाइन/पयागपुर कनिष्क आर. जामकर सहित जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। रैली में पीआरडी, होमगार्ड्स, आशा बहुएँ, एएनएम, महिला चिकित्सक एवं नर्स, अध्यापिकाएँ, महिला सफाईकर्मी, स्कूल-कॉलेज की छात्राएँ, महिला खिलाड़ी, एनजीओ में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाएँ तथा महिला एवं बालिका कल्याण से संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारीगण ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और महिला सशक्तिकरण के प्रति अपना उत्साह एवं समर्थन प्रदर्शित किया। रैली के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को नारी सुरक्षा, सम्मान, स्वावलम्बन, लैंगिक समानता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं एवं महिला कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इनमें वूमेन पावर लाइन-1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, महिला हेल्पलाइन-181 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 प्रमुख हैं। रैली अस्पताल चौराहा होते हुए पुनः रिजर्व पुलिस लाइन, बहराइच पहुँचकर सम्पन्न हुई। रैली में मां दुर्गा के स्वरूप में सम्मिलित एक बालिका आकर्षण का प्रमुख केन्द्र रही।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें