ब्रेकिंग

शिकायत के तीन दिनों बाद भी हरदी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

बैठक से अनुपस्थित रहने पर ए.एम.ए. जिला पंचायत का वेतन बाधित

पुलिस बल को सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश

लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया

हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को किया गया रवाना

Ad

एमडीआर व्यवस्था पर राहत की मांग : व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 12, 2026

बहराइच। प्रस्तावित एमडीआर (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) व्यवस्था को लेकर व्यापारियों ने राहत की मांग की है। सोमवार को जिला महामंत्री बृजमोहन मातानहेलिया के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने कहा कि 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर लागू करने से छोटे और मझोले व्यापारी सबसे अधिक प्रभावित होंगे। नई व्यवस्था लागू करने से पहले कारोबारियों की व्यावहारिक समस्याओं और आर्थिक स्थिति पर विचार किया जाए। व्यापारियों ने केंद्र सरकार से इस व्यवस्था पर पुनर्विचार करने और राहत देने की मांग की है। इस दौरान नगर अध्यक्ष दीपक सोनी, नगर महामंत्री आशीष कंसल, जिला संगठन मंत्री सुमित खन्ना और मशीनरी मार्केट अध्यक्ष राकेश मित्तल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें