ब्रेकिंग

शिकायत के तीन दिनों बाद भी हरदी पुलिस ने नहीं की कार्रवाई

बैठक से अनुपस्थित रहने पर ए.एम.ए. जिला पंचायत का वेतन बाधित

पुलिस बल को सतर्कता एवं तत्परता के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश

लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण-पत्र एवं विद्यार्थियों को प्रशस्ति-पत्र वितरित किया

हरी झण्डी दिखाकर महिला सशक्तिकरण पैदल रैली को किया गया रवाना

Ad

13781 प्रभावित कृषकों के खातों में पहुंचेगी 7.848 करोड़ की धनराशि : 20 प्रभावित किसानों को डेमो चेक का वितरण किया गया

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Oct 12, 2026

बहराइच। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि के रूप में धनराशि रू. 493 करोड़ का डीबीटी के माध्यम से अन्तरण किया गया। कृषि निवेश अनुदान राशि अंतरण के उपलक्ष्य में गोरखपुर में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का कपूरथला परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में सजीव प्रसारण को दिखाया गया। इस अवसर पर सांसद बहराइच ने अन्य अतिथियों के साथ सांकेतिक रूप से 20 प्रभावित किसानों जगतराम, विशम्भर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, परसुराम, झब्बर, रियाज अहमद, शैलेन्द्र विक्रम, बीपत, राधेश्याम, गंगाराम सिंह, झब्बर, सियाराम, मुन्नी देवी, बिटटन, विनोद कुमार, संगम, ईमुननिशा, सकरीना व अमृतलाल को डेमो चेक का वितरण किया गया। आडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड ने विधान परिषद सदस्य डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में उपस्थिति कृषकों के साथ मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखा व सुना गया। इस अवसर पर सांसद डॉ. गोंड ने कहा कि अन्नदाताओं को आर्थिक संबल प्रदान करने हेतु प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा बाढ़, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि एवं चक्रवात के कारण फसल क्षति से प्रभावित प्रदेश के 9 लाख से अधिक किसानों को कृषि निवेश अनुदान राशि के रूप में धनराशि रू. 493 करोड़ का डीबीटी के माध्यम से अन्तरण किया गया है। प्रभारी अधिकारी आपदा/अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने बताया कि तहसीलों द्वारा सर्वे के उपरान्त पात्र पाये गये कृषकों की राहत पोर्टल पर की गई फीडिंग के अनुसार समस्त तहसीलों के 939 ग्रामों में प्रभावित 13781 कृषकों को रू. 07 करोड़ 84 लाख 75 हज़ार 761 की धनराशि सम्बन्धित कृषकों के खातों में अंतरित की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें