ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, सभी स्वस्थ

बहराइच। एक महिला ने जिला चिकित्सालय में एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है। महिला तहसील महसी के रेहुआ मंसूर गांव की रहने वाली है। जिसने जिला अस्पताल में एक बेटी और दो बेटे को एक साथ जन्म दिया है। सभी बच्चे स्वस्थ हैं। इससे पहले भी महिला ने एक साथ दो बच्चों को जन्म दिया था। महिला का अब बड़ा परिवार हो गया है। तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रेहुआ मंसूर की रहने वाली 27 वर्षीय रूपा देवी पत्नी विजय कुमार वर्मा ने एक साथ तीन बच्चों को जन्म दिया है। रूपा देवी के पति विजय कुमार ने बताया कि पत्नी को दोपहर में प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिस पर एंबुलेंस से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में शाम चार बजे दो पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ है। रूपा देवी ने इससे पहले के बच्चों का जिक्र भी किया। कहा कि मेरा एक पुत्र 7 वर्ष का है और दूसरा 6 वर्ष का है, तीसरी बार में एक साथ एक पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ था। पुत्र के अस्वस्थ होने के कारण उसकी मृत्यु हो गई थी। जबकि पुत्री तीन वर्ष की है। अब जिला चिकित्सालय में दो पुत्र और एक पुत्री का जन्म हुआ है। जो सामान्य स्थिति में जन्म हुआ है और पूरी तरह तीनों बच्चे व महिला स्वस्थ हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें