ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: 307 ग्राम स्मैक के साथ महिला व युवक तस्कर धराये

पकड़ी गई स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड 50 लाख रूपये
बहराइच। थाना रूपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। जिसके एक महिला व युवक शामिल है। पकड़ी गई महिला तस्कर के पास से 170 ग्राम स्मैक व युवक के पास से 137 ग्राम स्मैक कुल 307 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। पकड़ी गई स्मैक की अर्न्तराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड 50 लाख रूपये आंकी गई है। प्रभारी निरीक्षक रूपईडीहा श्रीधर पाठक के नेतृत्व में पुलिस बल व एसएसबी की संयुक्त टीम ने बुधवार को समय 08ः30 बजे अभियुक्ता जोसना बीबी पत्नी सलीम निवासी लारेनपुर मानिक चौक थाना मानिक चौक जिला मालदा पश्चिम बंगाल को 170 ग्राम स्मैक व समय 09ः10 बजे अभियुक्त रिजवान उर्फ झींगुर पुत्र शौकत अली निवासी रूपईडीहागांव थाना रूपईडीहा को 137 ग्राम स्मैक के साथ दशहरा बाग कस्बा रूपईडीहा से गिरफ्तार किया गया। जिसके सम्बन्ध मे थाना रूपईडीहा पर मुअसं. 224/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तगण उपरोक्त को न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तारी टीम में वरि.उ.नि.रूदल बहादुर सिंह, उ.नि.अश्वनी कुमार पाण्डेय, का.रामवीर चौहान, का. धर्मनाथ साहनी, का. धीरज कुमार, म.का. नेहा सिंह, म.का. पूजा गौंड थाना रुपईडीहा व एसएसबी के सहायक कमानडेंट अनिल कुमार यादव, निरीक्षक भास्कर कुमार, हेड कां.मुल्घु सिल्वा कुमार, हेड का.चन्द्र प्रताप सिंह, हेड का. सैय्यद गुलाम मुर्तजा, का.सुनील कुमार, का. हरिन्दर यादव, का. मनीष पाण्डेय, का. पुष्कर झांकर, का. हटीला बीगू भाई, म.का. रितू कुमार चौधरी, म.का. स्वेता जयसवाल, म.का. मेघाली बसुमती, सुनीता घेरो बी सामवाय एसएसबी रुपईडीहा शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें