सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उपहार भेंटकर दी गई विदाई : पुलिसकर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
Kunwar Diwakar Singh
Fri, Jul 31, 2026
बहराइच। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मियों का विदाई समारोह पुलिस लाइन सभागार में आयोजित किया गया। उन्हें उपहार भेंट कर विदाई दी गई। शुक्रवार को पांच पुलिसकर्मी पुलिस विभाग में अपनी सम्पूर्ण सेवाकाल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत हुए। क्षेत्राधिकारी यातायात राज सिंह द्वारा पुलिसकर्मियों को फूल माला पहनाकर, शाल उढ़ाकर एवं उपहार स्वरूप उ.नि. रवीन्द्र यादव, उ.नि.महेन्द्र सिंह, मुख्य आरक्षी चालक हरिहर राय, आरक्षी योगेन्द्र नाथ यादव, लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश यादव को श्रीरामचरितमानस, ट्रॉली बैग भेंट कर विदा किया गया तथा उनके द्वारा किये गये योगदान की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र वितरित कर उनके बेहतर स्वास्थ्य और उज्जवल भविष्य की कामना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन