पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बरी होने पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न : न्याय पालिका के फैसले का किया स्वागत
Kunwar Diwakar Singh
Mon, Aug 3, 2026
बहराइच/जरवलरोड। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों को कोर्ट ने खारिज कर दिया। जिसके बाद सोमवार को उनके समर्थकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह जीत सभी की जीत है। न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था। आज फैसला आने के बाद भरोसा और बढ़ गया। गौरतलब हो कि महिला पहलवानों द्वारा पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया था। जिस पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए सांसद को बाइज्जत बरी कर दिया है। शहर के पानी टंकी चौराहा स्थित गोनार्द लॉन कार्यालय पर पार्टी पदाधिकारियों को जैसे ही इसकी सूचना मिली तो उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जमकर खुशियां मनाई। इस दौरान उन्होंने आतिशबाजी भी की। सांसद प्रतिनिधि सुनील सिंह ने कहा कि आज हम लोगों के लिए बहुत ही खुशियों भरा दिन है और किसी महापर्व से आज का दिन कम नहीं है। कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के अदालत से बरी होने की खबर मिलते ही जरवल कस्बे में समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस उपलक्ष्य में ब्लॉक प्रमुख ई. विपेंद्र प्रताप सिंह और पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजन सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष पप्पू वर्मा, इमरान, श्रवण कुमार, राम समुज सहित क्षेत्र के कई वर्तमान व पूर्व ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में स्थानीय समर्थक व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन