ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

बहराइच में जलवायु-स्मार्ट कृषि को मिलेगा बढ़ावा

दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर

उपस्थित जनों ने उनके देश के प्रति समर्पण की भूरि भूरि प्रशंसा की

एसडीएम कैसरगंज ने तहसील पहुंचकर किया कार्यभार ग्रहण

Ad

गड्ढे में डूबने से दो बालकों की मौत, गांव में मचा कोहराम : दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jul 27, 2026

बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के महौली गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिया के पास बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतकों की पहचान महौली गांव निवासी गुरुदयाल के 8 वर्षीय पुत्र सचिन गोस्वामी और प्रभुदयाल के 10 वर्षीय पुत्र विनीत गोस्वामी के रूप में हुई है। ग्रामीणों और परिजनों के अनुसार रविवार रात करीब आठ बजे दोनों बच्चे खेलते-खेलते गांव के बाहर स्थित पुलिया की ओर चले गए थे। पुलिया के आसपास बारिश का पानी काफी गहराई तक भरा हुआ था। आशंका है कि खेलते समय दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और संतुलन बिगड़ने से डूब गए। रात के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें समय पर बचाया नहीं जा सका। जब देर रात तक दोनों बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद अनहोनी की आशंका को देखते हुए हुजूरपुर थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई। सोमवार सुबह करीब 6ः30 बजे दोबारा तलाश के दौरान पुलिया के पास भरे पानी में दोनों बच्चों के शव दिखाई दिए। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दो बच्चों की एक साथ मौत से पूरे महौली गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें