ब्रेकिंग

शातिर एवं संवेदनशील बंदियों पर सतत निगरानी रखी जाए

सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

लगातार बारिश व चक्रवात से भारी तबाही

जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से सावधानी बरतने की अपील

दो ब्लॉकों में पायलट प्रोजेक्ट शुरू

Ad

जननी सुरक्षा योजना में 61 प्रतिशत लाभार्थियों के भुगतान पर भड़के डीएम : सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 26, 2026

बहराइच। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार की शाम आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक के दौरान जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने जननी सुरक्षा योजना के अंतर्गत लाभार्थियों के मात्र 61 प्रतिशत भुगतान पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीएचची विशेश्वरगंज, महसी रिसिया के अधीक्षक को चेतावनी पत्र जारी करने एवं 95 पतिशत लाभार्थियों का भुगतान करने हेतु निर्देशित किया गया। आयुष्मान भारत के अंतर्गत जीरो पॉवर्टी 70 वर्ष के वरिष्ठ नागरिकों आदि के शत-प्रतिशत गोल्डन कार्ड बनाए जाने के निर्देश देते हुए सीडीओ को नियमित समीक्षा हेतु निर्देशित किया। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत मरीजो के एक्स-रे में महसी की प्रगति अत्यन्त कम होने के सम्बन्ध में बताया गया कि एक्स-रे टेक्निशियन ना होने के कारण एक्स रे कम हुए हैं। सीएमओ द्वारा बताया गया की टेक्नीशियन की तैनाती हो गई है शीघ्र ही मरीजो का एक्स-रे प्रारंभ कर दिया जाएगा। क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित निश्चय योजना के अंतर्गत 5197 मरीजों की तुलना में 4383 मरीज को गोद लेकर पोषाहार किट वितरित किया जा रहा है। क्षय रोग अधिकारी को निर्देशित किया गया की जनपद एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारियों के साथ-साथ रेड क्रॉस समिति, व्यापार मंडल के सदस्यों आदि को भी निश्चय मित्र बनाया जाए। मरीज के घर पहुंच कर पोषाहार की पोटली दी जाए साथ ही उसकी फोटोग्राफ भी प्रस्तुत की जाए। डीएम ने कहा कि उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों को पोषाहार के रूप में दी जाने वाली डीबीटी की धनराशि समय से लाभार्थियों के खाते में प्रेषित की जाए। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र की समीक्षा के दौरान डीएचईआईओ बृजेश सिंह द्वारा बताया गया की 16 आवंटित दुकानों में से सात दुकान ही संचालित हो रही हैं। इस स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ की अध्यक्षता में बैठक कराकर समस्त आवंटित स्थान पर जन औषधि केंद्र संचालित करने एवं केवल जेनेरिक दवाओं की बिक्री ही कराए जाने के निर्देश दिये गये। डीएम ने कई अन्य योजनाओं की समीक्षा की। ई संजीवनी कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लॉक जरवल, महसी, फखरपुर, शिवपुर की प्रगति निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष कम पाए जाने पर निर्देशित किया गया कि लक्ष्य के सापेक्ष ई संजीवनी ओपीडी सुनिश्चित किया जाए इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक के दौरान सीडीओ, डीपीआरओ, बीएसए, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डीपीओ, जिला प्रोबेशन अधिकारी सहित समस्त अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप मुख्य चिकित्साधिकारी, चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें