ब्रेकिंग

जलस्तर बढ़ने से लगभग आधा दर्जन गांवों का सम्पर्क टूटा

विभागीय अधिकारियों एवं सहकर्मियों में खुशी का माहौल

एक स्वर्ण व दो रजत पदक प्रदान किया गया

आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

सम्मानित किये गये स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी परिजन

Ad

उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट : आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया

Kunwar Diwakar Singh

Sun, Aug 16, 2026

बहराइच। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा तथा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत करते हुए स्वतन्त्रता के प्रतीकों के प्रति सम्मान का भाव उजागर करने तथा देश की आज़ादी में अपने प्राणों की आहूति देने वाले वीर बलिदानियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में संचालित ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के उपलक्ष्य में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर कपूर परिसर स्थित उत्थान आडिटोरियम में तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट का सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री, कारागार सुरेश राही ने जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, सदर विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल, ब्लाक प्रमुख जमुनहा शिवम जायसवाल, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, जिला विकास अधिकारी राज कुमार, पीडी डीआरडीए मनीष कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द, डीपीआरओ सूर्यभान सिंह, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव व अन्य अतिथियों एवं अधिकारियों के साथ आडिटोरियम में लगायी गयी वंदे मातरम प्रदर्शनी का अवलोकन किया तत्पश्चात मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर तिरंगा महोत्सव कन्सर्ट का शुभारम्भ किया। इसके उपरान्त राष्ट्रगान व वंदे मातरम का सामूहिक गायन हुआ।

स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित हुआ कवि सम्मेलन एवं मुशायरा

बहराइच। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देर शाम नगर पालिका परिषद, बहराइच के सभागार में वरिष्ठ कवि एवं शायर गुलशन पाठक की अध्यक्षता में कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। काव्य संध्या में नगर के कवियों एवं शायरों ने देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाएं प्रस्तुत कीं। कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का संचालन शिक्षक कवि संतोष सिंह व रईस सिद्दीकी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बहराइच के प्रतिनिधि राघव टेकड़ीवाल ने साकेत टेकड़ीवाल व सुरेश गुप्ता के साथ कवियों एवं शायरों को पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। गणमान्य व संभ्रान्तजन सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वतन्त्रता दिवस पर आयोजित हुई क्रासकंट्री दौड़

बहराइच। जिला खेल कार्यालय, बहराइच एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 80वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर इन्दिरा गांधी स्पोटर््स स्टेडियम में बालक वर्ग की 05 कि.मी. तथा बालिका वर्ग की 03 कि.मी. क्रासकन्ट्री रेस का आयोजन किया गया। पुरूष वर्ग की क्रासकन्ट्री रेस का शुभारम्भ डिप्टी कमीशनर धनन्जय सिंह तथा महिला वर्ग क्रासकन्ट्री रेस का शुभारम्भ क्रीड़ाधिकारी आनन्द कुमार श्रीवास्तव द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। क्रासकन्ट्री रेस में 84 पुरूष व 40 महिला खिलाड़ियों द्वारा उत्साह पूर्वक प्रतिभाग किया गया। बालक वर्ग में संचिन कुमार पाल, देशराज, हरेन्द्र निषाद, अनस कुमार, सनप्रीत चौहान व सुधांशु यादव तथा बालिका वर्ग में माया मौर्या, वेनिका रावत, रोशनी, प्रिन्सी, स्वाती व दिब्या ने क्रमशः प्रथम से षष्ठम स्थान प्राप्त किया। जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष सरदार सरजीत सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, जिला हॉकी संघ के सचिव महफूज़ रियाज़ द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर स्टेडियम प्रांगण में क्रीड़ाधिकारी द्वारा पौधा रोपण भी किया गया।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें