ब्रेकिंग

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक

रामगांव थाना क्षेत्र के रेहुआ मंसूर गांव की घटना

दानराशि की चोरी रामभक्तों की आस्था और भावनाओं को गहरा आघात पहुंचाया है

कोतवाली नगर पुलिस नें बीते दिनों हुई दो चोरियों का किया खुलासा

बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस, खोखा व नगदी बरामद

Ad

: इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का वर्चुअल उद्घाटन 1 जून को

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल संयुक्त रूप से दिल्ली से करेगे वर्चुअल उद्घाटन
इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के संचालन में दोनों देश के व्यापारियों को व्यापार में मिलेगी सुगमता

बहराइच। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा कस्बे में 200 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट बनकर तैयार हो गया है। बृहस्पतिवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के पीएम पुष्प दहल कमल द्वारा वर्चुअल उद्घाटन किया जायेगा। इसके लिए गृह मंत्रालय के अधिकारी रूपईडीहा पहुंच गए हैं। कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है। इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट के संचालन में दोनों देश के व्यापारियों को व्यापार में सुगमता मिलेगी। भारत-नेपाल सीमा पर रूपईडीहा में 47 हेक्टेयर जमीन में इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का निर्माण गृह मंत्रालय की ओर से कराया गया है। इस चेक पोस्ट के निर्माण का मुख्य उद्देश्य भारत और नेपाल के व्यापार को बढ़ावा देना है। लगभग दो वर्ष से बन रहे लैंड पोर्ट का काम पूरा हो गया है। लैंड पोर्ट ऑफ अथारिटी की ओर से निर्माण कार्य पूरा होने की रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई थी। जिसके बाद अब उसके उद्घाटन की तैयारी हो गई है। एक जून को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल संयुक्त रूप से दिल्ली से वर्चुअल उद्घाटन करेंगे। इसके लिए गृह मंत्रालय की टीम रूपईडीहा पहुंच गई है। उद्घाटन होते ही दोनों देश के बीच व्यापार का कार्य और सुगम हो जायेगा। लैंड पोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के सलाहकार एपी सिंह ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जायेगा।

2 जून से एसएसबी के हाथ में होगी सुरक्षा की कमान
’एक जून को इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट का उद्घाटन दोनों देश के प्रधानमंत्री करेंगे। इसके बाद दो जून से सुरक्षा की कमान एसएसबी अपने हाथ में ले लेगी। एसएसबी के कमांडेंट तपन दास ने बताया कि लैंड पोर्ट की सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में जवान हैं। उन्होंने बताया कि लैंड पोर्ट के आसपास सीसीटीवी कैमरे भी जगह जगह लगाए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें