ब्रेकिंग

साफ-सफाई के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई

सौहार्द बनाए रखने और नई परंपरा न शुरू करने का निर्देश

मण्डलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल के निर्देश पर पेंशनर्स की समस्याओं का हुआ निस्तारण

अयोध्या टैªप प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग

बदमाशों के हमले में कर्मचारी घायल

Ad

: लाखों के गहने व नकदी चोरी, चोरों के आतंक से दहशत में ग्रामीण

कैसरगंज, बहराइच। थाना क्षेत्र कैसरगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत कुडौनी मे बीती रात लाखों के गहने और नकदी पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तजमुल पुत्र नूर मोहम्मद का गांव के बाहर मकान बना हुआ था। तजम्मुल खाना बनाने का कारीगर था। जिस कारण वह शादी पार्टी में खाना बनाने के लिए बाहर गया हुआ था। उसका परिवार बच्चों के साथ घर में सो रहा था कि पीछे से दीवार फांद कर चोर घर में घुस गए। चोर कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के जेवरात झुमकी, हार, अंगूठी, झाला, पायल ,टीका, सहित नकदी लेकर फरार हो गए। आहट पाते ही पीड़ित की महिला ने शोर मचाया। शोर सुनते ही जब तक ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तक चोर सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने बताया कि लगभग ,तीन लाख के जेवर, दो एंड्राइड फोन तथा नगदी उठा ले गए हैं। पीड़ित ने इसकी सूचना दूरभाष के माध्यम से थाने पर दी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें