ब्रेकिंग

सीएचसी स्तर तक उपलब्ध है सर्पदंश उपचार

बिना हेलमेट-सीट बेल्ट, नशे में ड्राइविंग व रॉग साइड चलने वालों पर होगी प्रभावी कार्रवाई

समाधान दिवस पर 240 शिकायतों में से 25 का हुआ निस्तारण

1200 की लागत वाला घी 500 में कैसे

एजूकेशनल मिनिस्ट्रियल ऑफिसर्स एसोसिएशन का चुनाव सम्पन्न

Ad

घर में मच्छरदानी लगाकर सो रहे युवक पर तेंदुए ने हमला कर किया घायल : ग्रामीणों ने की पिंजरा लगाने की मांग

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Sep 19, 2026

बिछिया, बहराइच। सुजौली रेंज के घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। यहां 45 वर्षीय बलराम अपने घर में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बलराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बलराम की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई है। खेतों के साथ-साथ अब जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भी आने लगे हैं। रात में मच्छरदानी में सो रहे व्यक्ति पर हमले से गांव में डर का माहौल है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें