ब्रेकिंग

कार्रवाई न होने पर 16 जुलाई से पीड़ित द्वारा अनशन की चेतावनी

मेडिकल अफसरों को दिया गया बाल टीबी प्रबंधन का प्रशिक्षण

पौधरोपण अभियान की सफलता के लिए राज्य मंत्री डॉ. अरूण कुमार सक्सेना ने की वर्चुअल बैठक

सघन मत्स्य पालन के लिए एयरेशन सिस्टम की स्थापना योजना की जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

Ad

दबंगों ने पुलिस की मिलीभगत से आखिरकार बाबूलाल के जमीन पर रख लिया छप्पर : कार्रवाई न होने पर 16 जुलाई से पीड़ित द्वारा अनशन की चेतावनी

Kunwar Diwakar Singh

Thu, Jul 9, 2026

बहराइच। आखिकार बाबूलाल की जमीन पर दबंगों ने पुलिस से मिलीभगत कर छप्पर रख लिया। पीड़ित इधर उधर भागता रहा पर नीचे से लेकर ऊपर तक किसी ने भी नहीं सुनी। सूत्रों की माने तो पुलिस को मोटी रकम देकर दबंगों ने बाबूलाल की जमीन पर छप्पर रखा। अब पीड़ित द्वारा चेतावनी दी गई है कि यदि 15 जुलाई तक कार्रवाई नहीं हुई तो 16 जुलाई को कलेक्टेªट धरना स्थल पर अनशन शुरू कर देगा। मामला कोतवाली देहात के भटपुरवा का है। जहां बाबूलाल पुत्र मंशाराम बीते 26 वर्षों से आबादी की जमीन पर छप्पर रखकर गुजर बसर कर रहा था। दबंग उसकी जमीन को कब्जाने की फिराक में थे। बीते 12 मई को उसके साथ मारपीट की गई थी। जिस पर पीड़ित द्वारा कोतवाली में तहरीर दी गई थी। जिस पर पुलिस ने मुअसं. 230/26 के तहत मामला दर्ज कर इतिश्री कर ली थी। जिसके बाद दबंगों ने तिकोनीबाग चौकी पुलिस से मिलीभगत व लेनदेन कर 7 जुलाई की रात को बाबूलाल को बंधक बनाकर मारापीटा, मोबाइल छीन लिया तथा उसके कपड़े फाड़ दिए और उसकी जमीन पर अपना छप्पर रख लिया। पीड़ित द्वारा कहा गया है कि कोतवाली देहात के तिकोनी बाग चौकी पुलिस द्वारा बगैर जांच व कार्रवाई के फर्जी रिपोट लगा दी जाती है। दबंगों से मिलीभगत के चलते पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। जिसके चलते बाबूलाल द्वारा नगर मजिस्टेªट व पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर कहा गया है कि 15 जुलाई तक छप्पर हटाकर कार्रवाई नहीं की गई तो 16 जुलाई से कलेक्टेªट धरना स्थल पर अनशन शुरू कर देगा।

चारपाई पर सो रहे युवक पर तेंदुए का हमला, सिर पर खरोंच के निशान

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग के निशानगाड़ा रेंज अंतर्गत कुटिया (रमपुरव) गांव में बृहस्पतिवार 2 बजे रात तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव का एक 19 वर्षीय युवक धर्मेंद्र पुत्र त्रिवेणी घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था। आधी रात के करीब झाड़ियों से निकला तेंदुआ छत पर चढ़ गया और चारपाई पर सो रहे युवक पर अचानक हमला कर दिया। हमले में युवक के सिर पर खरोंच के निशान आए हैं। परिजनों के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। आनन-फानन में परिजनों ने घायल युवक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही निशानगाड़ा वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया। वन रक्षकों ने गांव के आसपास पग चिन्ह देखे और लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी।

रेल ट्रैक पर तैनात पॉइंट्समैन के पास झाड़ियों में छिपा था बाघ, बाल-बाल बची जान

बिछिया, बहराइच। कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के कतर्नियघाट रेंज अंतर्गत रेलवे के 96 नंबर गेट के पास एक बड़ा हादसा टल गया। आउटर सिग्नल पर ड्यूटी कर रहे पॉइंट्समैन निरंजन कुमार की सतर्कता से उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार ड्यूटी के दौरान पॉइंट्समैन रेलवे ट्रैक से करीब 10 मीटर दूर झाड़ियों में खड़ा था। तभी उसकी नजर पास की झाड़ियों में बैठे एक बाघ पर पड़ी। बाघ भी घात लगाकर ट्रैक की तरफ देख रहा था। पॉइंट्समैन ने हिम्मत दिखाते हुए शोर नहीं मचाया और चुप चाप खड़ा रहा। तकरीबन 10 मिनट बाद बाघ वहाँ से चला गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम में संतोष कुमार व वन रक्षक ने लोगो को अलर्ट किया। कुछ देर के बाद स्टेशन के सामने वही बाघ दो से तीन बार घुर्राता रहा। जिससे पैसेंजर दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पॉइंट्समैन घबराकर भागता तो बाघ हमला कर सकता था। सूचना मिलते ही वन विभाग और रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। घटना के बाद रेलकर्मियों में दहशत का माहौल है। कर्मचारियों ने वन विभाग से इस संवेदनशील क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें