ब्रेकिंग

नानपारा-लखीमपुर हाईवे पर हुआ हादसा

सैकड़ों ग्रामीण लाभान्वित

डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला पोषण समिति की बैठक

थाना समाधान दिवस का आयोजन

पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Ad

मनचलों की छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणियों से युवती व उसका परिवार परेशान : पीड़िता द्वारा एसपी से लगाई गई कार्रवाई की गुहार, थाना फखरपुर के एक गांव का मामला

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Jun 27, 2026

बहराइच। गांव के मनचलों की हरकतों से एक युवती व उसका परिवार तंग आ चुका है। मनचलों द्वारा लगातार युवती के साथ छेड़खानी की जा रही है। उसकी बड़ी बहन व बुआ के खिलाफ भी गलत टिप्पणियां की जा रही हैं। पीड़िता द्वारा थाने में आधा दर्जन से अधिक लोगों के विरुद्ध शिकायत की गई थी। जिस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिस पर पीड़िता द्वारा पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। मामला थाना फखरपुर अंतर्गत एक गांव का है। जहां एक युवती द्वारा की गई अपनी सही शिकायत में कहा गया है कि विगत काफी समय से मेरे गाँव के कुछ लोग मुझे तथा मेरे परिवार को लगातार मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। इनके कृत्यों के कारण मैं एवं मेरा परिवार भय एवं असुरक्षा के वातावरण में जीवन-यापन करने को विवश हैं। जब भी मैं किसी आवश्यक कार्य से अपने घर से बाहर निकलती हूँ। तब यह लोग एकजुट होकर मेरा पीछा करते हैं। मेरे ऊपर सीटी बजाते हैं। गंदे एवं अश्लील कमेंट करते हैं। अभद्र टिप्पणियाँ करते हैं तथा मेरी गरिमा एवं सम्मान को ठेस पहुँचाने का प्रयास करते हैं। मेरी बुआ व बड़ी बहन जो वर्तमान में दिल्ली में रहकर नौकरी एवं अध्ययन कर रही हैं उनके संबंध में भी उक्त लोग गाँव में झूठी एवं भ्रामक अफवाहें फैला रहे हैं। उक्त झूठी बातों से मेरे परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुँच रही है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उक्त सभी लोगों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर निष्पक्ष विवेचना कराते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाए तथा मुझे एवं मेरे परिवार को आवश्यक सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले में थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान का कहना है कि दोनों पक्षों में विवाद हुआ था गाली गलौज हुई हुई थी। मामले में उप निरीक्षक को गांव में जांच के लिए भेजा गया है। दूसरे पक्ष की तरफ से भी तहरीर प्राप्त हुई है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें