ब्रेकिंग

किसानो ने प्रसन्नता व्यक्त की

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

बाराबंकी रिश्तेदारी में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा जा रहे थे तीनों युवक

थारू जनजाति की 25 महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया

पीड़ित ने थानाध्यक्ष को शिकायती पत्र देकर की विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग

Ad

स्वीकृत पत्रावलियों की धनराशि दो दिवस में अवमुक्त करें बैंकः डीएम : पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Kunwar Diwakar Singh

Mon, Jun 22, 2026

बहराइच। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना अन्तर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत आवेदनों, स्थापित संयंत्रों, लंबित प्रकरणों तथा डीसीआर अपलोड की स्थिति की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई। डीएम ने योजना की प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक आवेदन प्राप्त कर वेंडर चयन की प्रक्रिया में प्रगति लाने के निर्देश दिये। डीएम ने वेंडर्स को निर्देश दिया कि कार्य में तेजी लाकर लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी तथा नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों व सभासदों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें अपने अपने घरों तथा ग्रामवासियों व वार्डवासियों को सोलर पैनल स्थापना के लिए प्रेरित किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, वरिष्ठ परियोजना अधिकारी यूपी नेडा, उपायुक्त उद्योग, जिला अग्रणी प्रबन्धक, जिला पंचायत राज अधिकारी, अधिशासी अभियन्ता विद्युत बहराइच, सहायक अभियन्ता विद्युत मीटर, जिला समन्वयक सहित वेंडर्स व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें