ब्रेकिंग

सेनानी उत्तराधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

सेनानी उत्तराधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अवसर पर विकास भवन सभागार में आयोजित समारोह

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

पकड़े गए चोर का लम्बा आपराधिक इतिहास

Ad

पुण्यतिथि पर वीर अब्दुल हमीद को किया नमन : सेनानी उत्तराधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि

Kunwar Diwakar Singh

Fri, Sep 11, 2026

बहराइच। स्थानीय सेनानी भवन सभागार में सेनानी उत्तराधिकारियों ने राष्ट्र गौरव शहीद अब्दुल हमीद की पुण्यतिथि मनाई। सेनानी उत्तराधिकारियों ने अब्दुल हमीद को 1965 के भारत पाकिस्तान युद्ध का महानायक बताया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन राज्य इकाई के कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने बताया कि वीर अब्दुल हमीद ने 7 से 8 पाकिस्तानी टैंक नष्ट किए थे, उनके प्रशस्ति पत्र में उनके द्वारा 4 टैंक नष्ट किए जाने का उल्लेख है। जबकि सेना के कई अन्य संस्मरणों और रिकॉर्ड्स में उनकी संख्या 7 या 8 बताई गई है। उनकी वीरता, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान के लिए उन्हें भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत देश का सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ‘परमवीर चक्र‘ प्रदान किया गया। संगठन के जिला महामंत्री राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया ने कहा कि 1965 का भारत पाकिस्तान युद्ध मुख्य रूप से कश्मीर पर नियंत्रण पाने के लिए पाकिस्तान की महत्वाकांक्षा और उसके द्वारा चलाए गए आपरेशन जिब्राल्टर के कारण हुआ था। संगठन के जिला संरक्षक अनिल त्रिपाठी, विद्या राम मौर्य, यदुनाथ प्रसाद यादव, संगठन के संयुक्त महामंत्री आदित्य भान सिंह, संगठन के ब्लाक अध्यक्ष हुजूरपुर रवीन्द्र कुमार सिंह, शिव नारायण, श्याम लाल गौतम, मंजू देवी, पराना सहित तमाम सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें