ब्रेकिंग

एसडीएम ने विपक्षी लोगों पर कड़ी कार्रवाई हेतु हरदी पुलिस को किया निर्देशित

भारत-नेपाल सीमा पर मिठाई और पटाखे देकर दी शुभकामनाएं

आगामी सहयोग अलर्ट में स्व. विजय मिश्रा के परिवार को लगभग 50 लाख से अधिक का सहयोग होगा

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Ad

: युवक की बांके से काटकर हत्या करने वाले दो अन्य आरोपी जेल रवाना

कैसरगंज पुलिस तीन आरोपियों को पहले ही भेज चुकी है जेल
बहराइच। थाना कैसरगंज पुलिस ने हत्या में शामिल वांछित दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। थाना कोतवाली कैसरगंज अन्तर्गत बबुरी गांव निवासी एक युवक की बीते 18 मार्च को सुबह बांका से काटकर कुछ लोगों ने नृशंस हत्या कर दी थी। हत्या का कारण पुरानी रंजिश बतायी जाती है। हत्या करने वाले तीन आरोपियों जयचन्द्र पुत्र दिलेराम यादव, मयंकर उर्फ नानमून पुत्र दिलेराम यादव व जोगेन्द्र उर्फ जोगिन्दर यादव पुत्र स्व.केशवराम निवासीगण बबुरी मंझारा तौकली कैसरगंज को बीते 20 मार्च को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया था। जबकि दो अन्य आरोपियों को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। कोतवाली कैसरगंज प्रभारी निरीक्षक दद्न सिंह स्वयं गठित टीम के साथ मुअसं. 83/2023 धारा 47, 148, 302, 120बी आईपीसी व 7 क्रिमनल एक्ट से सम्बन्धित दो अन्य वांछित अभियुक्त शंकर उर्फ रामशंकर यादव पुत्र दिलेराम यादव व सर्वेश यादव पुत्र सुन्दरलाल यादव निवासीगण ग्राम बबुरी मंझारा तौकली को गुरूवार को गिरफ्तार कर जेल रवाना किया। गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक कैसरगंज दद्न सिंह, उप निरीक्षक विनोद कुमार सिंह, का.विष्णु प्रताप सिंह शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें