डीएम व एसपी ने दिव्यांगजन को वितरित की ट्राईसाइकिल : पुष्पों की माला पहनाकर किया स्वागत, मिष्ठान भेंट कर दीपावली की दी बधाई
Kunwar Diwakar Singh
Sat, Nov 7, 2026
बहराइच। जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण दिवस में जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्वत के साथ 03 दिव्यांगजन को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया तथा ट्राईसाइकिल एवं मिष्ठान भेंट कर दीपाली की बधाई दी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विकास खण्ड रिसिया के ग्राम राम वट्टी निवासी संदीप कुमार पुत्र अशोक कुमार, ब्लाक नवाबगंज के ग्राम गोविन्दपुर पंडित (बख्शी) निवासी शांहजहां पुत्री इस्माइल व गोविन्दपुर पंडित निवासी मेंहदी हसन पुत्र रईस खान को ट्राईसाइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा 02 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की तथा 02 बच्चों को अन्नप्रासन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन