ब्रेकिंग

डीएम, एसपी ने पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

पुष्पों की माला पहनाकर किया स्वागत, मिष्ठान भेंट कर दीपावली की दी बधाई

डीएम की अध्यक्षता में तहसील नानपारा में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस

एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम में जलाये 501 दीपक

Ad

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदाता जागरूकता का दिया संन्देश : मतदाताओं के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क

Kunwar Diwakar Singh

Sat, Nov 7, 2026

बहराइच। ‘‘जागो रे जागो मतदाता’’ अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले जनपद के सभी अर्ह नागरिकों तथा छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से तहसील नानपारा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर सुनियोजित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) कार्यक्रम अन्तर्गत जागरूकता शिविर आयोजित कर आमजन को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने तथा आगामी निर्वाचन में अनिवार्य रूप से मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। शिविर के दौरान श्री शंकर इण्टर कालेज के छात्र-छात्राओं तथा एनसीसी कैडेट्स द्वारा नुक्कड़ नाटक एवं नाटक प्रस्तुत कर आमजन को जागरूक किया गया। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने पुलिस अधीक्षक विश्वजीत के साथ शिविर का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की। डीएम ने शिविर में आयोजित हेल्प डेस्क का अवलोकन मौजूद बूथ लेबिल अधिकारियों के एस.आई.आर. के दस्तावेज़ों का अवलोकन करते हुए शिविर में आये हुए लोगों के प्रपत्र 6 भरवाये गये। डीएम ने बूथ लेबिल अधिकारियों एवं इलैक्टोरल लिटरेसी क्लब के सदस्यों को निर्देश दिया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण हेतु 17 नवम्बर से संचालित कार्यक्रम में अधिक से अधिक से लोगों विशेषकर युवा व महिलाओं तथा छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम भरवाये जायें।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें