ब्रेकिंग

बेहतर इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर

दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

पीआरडी जवानों के राज्य स्तरीय सम्मेलन में सीएम ने की दैनिक भत्ता बढ़ाने की घोषणा

सेनानी उत्तराधिकारियों ने सुभाष चन्द्र बोस द्वारा राष्ट्र के प्रति किये गये संघर्षों को किया याद

डूबे बुजुर्ग की तलाश में पुलिस और प्रशासन प्रयास में

Ad

तीन थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में बदलाव : दो प्रभारी निरीक्षक व तीन उप निरीक्षक लाइन हाजिर

Kunwar Diwakar Singh

Tue, Aug 18, 2026

पुलिस महकमें में बड़ा फेरबदल

बहराइच। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। एसपी ने कई निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। तबादला सूची में कुछ को चौकी की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है तो कुछ को पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस विभाग में अचानक हुए इस फेरबदल से महकमे में हलचल तेज हो गई है। एसपी के इस एक्शन को जिले में अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग की दिशा में अहम कार्रवाई माना जा रहा है। अब नई जिम्मेदारियों के बाद कानून व्यवस्था में कितना सुधार देखने को मिलता है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा। निरीक्षक रामकुमार राजभर को पुलिस लाइन से थाना फखरपुर का प्रभारी बनाया है। गोरखपुर जनपद से आये वरिष्ठ निरीक्षक प्रेम पाल सिंह को मटेरा थाना प्रभारी बनाया है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नानपारा राजनाथ सिंह को पुलिस लाइन, प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ रामाज्ञा सिंह को पुलिस लाइन, थानाध्यक्ष रामगांव गुरूसेन सिंह को कोतवाली नानपारा का प्रभारी बनाया गया है। जनसम्पर्क अधिकारी रहे चन्द्र प्रताप सिंह को वरिष्ठ उप निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ, वरिष्ठ उप निरीक्षक रिसिया अमितेन्द्र सिंह को थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ, चौकी प्रभारी दरगाह शरीफ मानवेन्द्र प्रताप सिंह को चौकी प्रभारी बाबागंज, उप निरीक्षक हेमन्त कुमार चौधरी थाना सुजौली को चौकी प्रभारी समतलिया थाना नवाबगंज, चौकी प्रभारी बाबागंज शिवेश कुमार शुक्ला को पुलिस लाइन व थानाध्यक्ष मटेरा हरिकेश सिंह को पुलिस लाइन व थानाध्यक्ष फखरपुर संजीव चौहान को पुलिस लाइन भेजा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें