ब्रेकिंग

दाम्पत्य जीवन में प्रवेश करेंगे 80 नव विवाहित जोड़े

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ाना है

ग्राम भरथापुर वासियों को मिलेंगे 136 मुख्यमंत्री आवास

नेपाल से भारतीय क्षेत्र में लाया जा रहा था अखरोट

छात्रों को टोली निर्माण विधि सिखाई गई

Ad

: चोरी की 16 बाइकों के साथ दो धरायें

बहराइच। थाना रामगांव पुलिस ने चोरी की 16 बाइकों के साथ दो अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस अधीक्षक प्रशान्त वर्मा द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पवित्र मोहन त्रिपाठी व क्षेत्राधिकारी महसी जय प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशन में थानाध्यक्ष रामगाँव अमितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में स्थानीय थाना से गठित टीम द्वारा जनपद में विभिन्न स्थानो से चोरी गयी 16 मोटर साइकिलों को बरामद कर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रफीक पुत्र कलाम अहमद निवासी खजुहा भकलागोपालपुर थाना रामगाँव व. अनिल मिश्रा पुत्र मिट्ठू लाल मिश्रा निवासी बदलूपुरवा खसहा मोहम्मदपुर थाना रामगाँव के रूप में की गई। पुलिस ने पकड़े गए बाइक चोरों के विरूद्ध मुअसं 273/2023 धारा 411, 413, 419, 420, 467, 468, 471 भादवि के तहत अभियोग पंजीकृत कर जेल रवाना किया। पकड़े गए अभियुक्तों के विरूद्ध चोरी, जालसाजी व धोखाधड़ी के करीब आधा दर्जन मुकदमें पूर्व में थाना देहात कोतवाली में दर्ज है। वहीं पुलिस दो वांछित अभियुक्तों अतीन पुत्र स्व. अल्ताफ उर्फ दाढ़ी निवासी अकिलापुर दशरथपुर थाना रामगाँव व सलमान पुत्र मुनीजर निवासी बैजनाथपुर थाना रिसिया की तलाश कर रही है। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष रामगांव अमितेन्द्र सिंह, उ.नि. जयहिन्द विश्वकर्मा, उ.नि.कन्हैया दीक्षित, उ.नि. शशिप्रताप सिंह, उ.नि. अजेश कुमार कुशवाहा, उ.नि.प्रमोद कुमार यादव, हे.का.शमशेर, हे.का.अर्जुन प्रसाद, कां. जितेन्द्र प्रजापति, कां. राहुल कुमार, कां.रामआशीष चौरसिया, का.विजय चन्द, का. अमरजीत शामिल रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें